Class 11 Hindi Chapter 22 ‘राजस्थान की रजत बूँदें‘ This post is especially helpful for students searching for Class 11 Hindi Chapter 22 Understanding Chapter 22 of the Class 11 Hindi subject and practicing important question answers for the examination are very important. Therefore, here you will find easy-to-understand solutions to various questions from this chapter, helping students prepare effectively for their examinations.
AHSEC Class 11 Hindi Chapter 22 Notes राजस्थान की रजत बूँदें
Students searching online for Class 11 Hindi MIL Chapter 22 Notes can find chapter-wise question answers and other useful study materials on our website, These resources will help students understand the chapter easily and prepare effectively for their examinations.
Chapter 22 राजस्थान की रजत बूँदें
वितान खंड
प्रश्नोत्तर:
1. राजस्थान में कंई किसे कहते हैं? इसकी गहराई और व्यास तथा सामान कुओं की गहराई और व्यास में क्या अंतर होता है?
उत्तर: राजस्थान में छोटे कुएँ को ‘कुई’ कहते हैं। यह वर्षा न होने पर भी विचित्र ढंग से वर्षा जल समेटती है। इसका व्यास कुएँ से छोटा होता है, लेकिन गहराई में यह कुएँ से कम नहीं है।
2. दिनोंदिन बढ़ती पानी की समस्या से निपटने को यह पाठ आपकी कैसे मदद कर सकता है, तथा देश के अन्य राज्यों में इसके लिए क्या उपाय हो रहे हैं? जाने और लिखें?
उत्तर: पानी की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है और आज पानी खरीदना पड़ता है। इस पाठ से पानी की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी। कुई बनाकर जल संरक्षण किया जा सकता है।
आज देश के कई राज्यों में जल संकट दूर करने के लिए वर्षा जल का संरक्षण किया जा रहा है।
3. चेजारो के साथ गाँव समाज के व्यवहार में पहले की तुलना में आज क्या फ़र्क आया हैं। पाठ के आधार पर बताइए?
उत्तर: आज गाँव में चेजारों के प्रति व्यवहार बदल गया है। पहले त्योहारों, विवाहों पर उन्हें नेग-भेंट और फसल में अनाज दिया जाता था, लेकिन अब उनसे केवल मजदूरी देकर काम करवाया जाता है।
4. निजी होते हुए भी सार्वजनिक क्षेत्र में कुंइयो पर ग्राम समाज का अंकुश लगा रहता है। लेखक ने ऐसा क्यों कहा होगा?
उत्तर: कुई निजी होती है और उसके पानी पर मालिक का अधिकार होता है, लेकिन वह गाँव की सार्वजनिक जमीन पर बनती है। उसका पानी वर्षा पर निर्भर होता है, इसलिए नई कुई बनाने से पानी बँट सकता है। इसी कारण निजी होने पर भी कुइयों पर ग्राम समाज का नियंत्रण रहता है।
5. कुंई निर्माण से संबंधित निम्न शब्दों के बारे में जानकारी प्राप्त करें-पालरपानी, पातालपानी, रेजाणी पानी।
उत्तर: समाज के लिए उपलब्ध पानी तीन प्रकार का है:
(क) पातालपानी: कुओं से निकाला जाने वाला भूजल।
(ख) पालरपानी: वर्षा से मिलने वाला पानी, जिसे नदी-तालाबों में रोका जाता है।
(ग) रेजाणीपानी: धरातल के नीचे का वह पानी, जो पाताल तक नहीं पहुँच पाता।
Class 11 Hindi Chapter 22 This post is useful for students looking for easy Class 11 Hindi Chapter 22 Question Answers, Notes, and Solutions. Here, important questions and answers from the chapter are explained in simple language so that students studying Class 11 Hindi Chapter 22 can easily read, understand, and revise the chapter for their examinations.
Note: If you find any mistakes in this CHAPTER, please let us know or correct them yourself. Thank you.
