Class 11 Hindi Chapter 21 ‘भारतीय गायिकाओं में। बेजोड़ – लता मंगेशकर’

Class 11 Hindi Chapter 21 ‘भारतीय गायिकाओं में। बेजोड़ – लता मंगेशकर‘ This post is especially helpful for students searching for Class 11 Hindi Chapter 21 Understanding Chapter 21 of the Class 11 Hindi subject and practicing important question answers for the examination are very important. Therefore, here you will find easy-to-understand solutions to various questions from this chapter, helping students prepare effectively for their examinations.

Join us Now

AHSEC Class 11 Hindi Chapter 21 Notes भारतीय गायिकाओं में। बेजोड़ – लता मंगेशकर

Students searching online for Class 11 Hindi MIL Chapter 21 Notes can find chapter-wise question answers and other useful study materials on our website, These resources will help students understand the chapter easily and prepare effectively for their examinations.

Chapter 21 भारतीय गायिकाओं में। बेजोड़ – लता मंगेशकर

वितान खंड

प्रश्नोत्तर:

1. लेखक ने पाठ में गानपन क उल्लेख किया ह। पाठ के सदंर्भ में स्पष्ट करने हुए बताएँ कि आपके विचार में इसे प्राप्त करने के लिए किस प्रकार के अभ्यास की आवश्यकता है?

उत्तर: लेखक के अनुसार, जैसे मनुष्य में मनुष्यता जरूरी है, वैसे ही गाने में गानपन आवश्यक है। गानपन गाने को सजीव और मधुर बनाता है। यह केवल शास्त्रीय ज्ञान, ताल-सुर की समझ से नहीं, बल्कि गाने की प्रस्तुति, मिठास और श्रोताओं से जुड़ने के अभ्यास से आता है।

2. लेखक ने लता की गायकी की किन विशेषताओं को उजागर किया है। आपको लता की गायकी में कौन-सी विशेषताएँ नजर आती है। उदाहरण सहित बताइए।

उत्तर: लेखक ने लता की गायकी की विशेषताओं में स्वरों की निर्मलता, मुग्धता, कोमलता और नादमय उच्चार का उल्लेख किया है।

(1) लता के गाने में चुंबकीय शक्ति है, जो श्रोताओं को आकर्षित करती है। ‘यारा सीली सीली’ जैसे गीत सुनकर एक खिंचाव महसूस होता है।

(2) लता के गानों में कोमलता और मधुरता है, जो कोयल जैसी लगती है। यह विशेषता उनके गानों में आज भी बनी हुई है।

(3) लता के गानों में स्वरों की निर्मलता है। उनके सादे जीवन और विचारों का प्रभाव उनके गायन में भी दिखाई देता है।

(4) लता के गानों में नादमय उच्चार विशेष है। वे स्वरों के आलाप से दो शब्दों के बीच का अंतर सुंदर ढंग से प्रस्तुत करती हैं, जिससे दोनों शब्द आपस में मिल जाते हैं।

3. लता ने करुण रस के गानों के साथ न्याय नहीं किया हैं, जबकि श्रृंगारपरक गाने बड़ी उत्कटता से गाती हैं। इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं।

उत्तर: मैं इस कथन से सहमत नहीं हूँ। लता ने करुण रस और श्रृंगार रस, दोनों के गीतों के साथ समान न्याय किया है। उनके करुण रस के गीत भी श्रृंगारपरक गीतों जितने ही मधुर और मनमोहक हैं।

4. संगीत का क्षेत्र ही विस्तीर्ण हैं। वहाँ अब तक अलाक्षित, असंशोधित और अट्टाष्टिपूर्व ऐसा खूब बड़ा प्रांत है तथापि बड़े जोश से इसकी खोज और उपयोग चित्रपट के लोग करते चले आ रहे हैं- इस कथन को वर्तमान फिल्मी संगीत के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: लेखक के अनुसार, संगीत का क्षेत्र बहुत विस्तृत है, जिसमें कई अनखोजे क्षेत्र हैं। फिल्मी संगीतकार शास्त्रीय रागों के साथ पंजाबी, राजस्थानी, कृषि, पहाड़ी और ऋतु संबंधी लोकगीतों का भी संगीत में प्रयोग कर रहे हैं।

5. चित्रपट संगीत ने लोगों के कान बिगाड़ दिए अक्सर यह आरोप लगाया जाता रहा हैं। इस संदर्भ में कुमार गंधर्व की राय और अपनी राय लिखें।

उत्तर: शास्त्रीय संगीतकारों का आरोप है कि फिल्मी संगीत ने लोगों के कान बिगाड़े हैं, लेकिन कुमार गंधर्व इसे निराधार मानते हैं। उनके अनुसार, फिल्मी संगीत ने लोगों की संगीत में रुचि बढ़ाई है। अब लोग शास्त्रशुद्ध और नीरस गानों के बजाय सुरीले गीत पसंद करते हैं।

6. शास्त्रीय एवं चित्रपट दोनों तरह के संगीतों के महत्व का आधार क्या होना चाहिए? कुमार गंधर्व की इस संबंध में क्या राय हैं? स्वयं आप क्या सोचते हैं?

उत्तर: कुमार गंधर्व के अनुसार, शास्त्रीय और चित्रपट संगीत का महत्व इस बात पर निर्भर करता है कि वे श्रोताओं को कितना आनंद देते हैं। मेरे विचार में भी दोनों संगीतों का मुख्य उद्देश्य श्रोताओं को आनंद देना है।

Class 11 Hindi Chapter 21 This post is useful for students looking for easy Class 11 Hindi Chapter 21 Question Answers, Notes, and Solutions. Here, important questions and answers from the chapter are explained in simple language so that students studying Class 11 Hindi Chapter 21 can easily read, understand, and revise the chapter for their examinations.

Note: If you find any mistakes in this CHAPTER, please let us know or correct them yourself. Thank you.

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top