Class 11 Hindi Chapter 20 ‘आओ, मिलकर बचाएँ‘ This post is especially helpful for students searching for Class 11 Hindi Chapter 20 Understanding Chapter 20 of the Class 11 Hindi subject and practicing important question answers for the examination are very important. Therefore, here you will find easy-to-understand solutions to various questions from this chapter, helping students prepare effectively for their examinations.
AHSEC Class 11 Hindi Chapter 20 Notes आओ, मिलकर बचाएँ
Students searching online for Class 11 Hindi MIL Chapter 20 Notes can find chapter-wise question answers and other useful study materials on our website, These resources will help students understand the chapter easily and prepare effectively for their examinations.
Chapter 20 आओ, मिलकर बचाएँ
काव्य खंड
(1) अपनी बस्तियों को
नंगी होने से
शहर की आबो-हवा से बचाएँ उसे।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘आरोह’ के ‘आओ, मिलकर बचाएँ’ कविता से ली गई हैं। इसकी कवयित्री निर्मला पुतुल हैं।
कवयित्री आदिवासी समाज को विनाश और संकट से बचाने की बात कहती हैं। वे कहती हैं कि आदिवासी बस्तियों को उजड़ने से बचाना आवश्यक है। साथ ही उन्हें शहर की दिखावटी संस्कृति और बनावटी जीवनशैली से भी बचाने की जरूरत है।
(2) बचाएँ डूबने से
पूरी की पूरी बस्ती
को हड़िया में।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवयित्री ने आदिवासी समाज को बचाने की बात कही। आदिवासी समाज जो विनाश की ओर अग्रसर हो रहा हैं, उसका एक कारण यह भी है कि शराब की ओर बढ़ता झुकाव । अतः- कवयित्री कहती है, पूरी की पूरी बस्ती को हड़िया में डूबने से बचाएँ।
(3) अपने चेहरे पर
सन्थाल परगना की माटी का रंग
भाषा में झारखंड़ीपन।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवयित्री ने संथाली समाज की सादगी, भोलापन और प्रकृति से जुड़ाव जैसे सकारात्मक गुणों का वर्णन किया है।
कवयित्री कहती हैं कि संथाली समाज के प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर वहाँ की मिट्टी की झलक दिखाई देती है। उनकी भाषा और बोलचाल में झारखंडी संस्कृति की विशेषता देखने को मिलती है।
(4) ठंडी होता दिनचर्या में
जीवन की गर्माहट
मन का हरापन
भोलापन दिल का
अक्खड़पन, जुझारूपन भी।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवयित्री ने आदिवासी समाज के लोगों के भोलेपन और उनके स्वभाव की विशेषताओं का वर्णन किया है।
कवयित्री कहती हैं कि आदिवासी लोगों की दिनचर्या कठिनाइयों से भरी है और कड़ी मेहनत करने के बावजूद उनकी स्थिति अच्छी नहीं है। फिर भी उनके जीवन में उत्साह बना रहता है। उनके स्वभाव में भोलापन होने के साथ-साथ मन में जोश, अक्खड़पन और संघर्ष करने की भावना भी देखने को मिलती है।
(5) भीतर की आग
धनुष की डोरी
तीर का नुकीलापन
कुल्हाड़ी की धार
जंगल की ताजा हवा
नदियों की निर्मलता
पहाड़ों का मौन
गीतों का धुन
मिट्टी का सोंधापन
फसलों की लहलहाहट।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवयित्री ने संथाली समाज की विशेषताओं और प्रकृति से उनके गहरे जुड़ाव का चित्र प्रस्तुत किया है।
कवयित्री कहती हैं कि संथाली समाज में सादगी, भोलापन, प्रकृति से जुड़ाव और कठोर परिश्रम जैसे सकारात्मक गुण मौजूद हैं। उनके भीतर साहस की आग है, तीरों में नुकीलापन और कुल्हाड़ियों में धार है। वहाँ के जंगलों में ताजी हवा, नदियों में निर्मल जल, पहाड़ों में मौनता और गीतों में मधुर धुन है। मिट्टी में सोंधापन और खेतों में लहलहाती फसलें दिखाई देती हैं। इस प्रकार संथाली समाज पूरी तरह प्रकृति से जुड़ा हुआ है।
(6) नाचने के लिए खुला आँगन
गाने के लिए गीत
हँसने के लिए भोड़ी सी खिलखिलाहट
रोने के लिए मुट्ठी भर एकान्त।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवयित्री ने संथाली समाज के सरल और सहज जीवन का चित्र प्रस्तुत किया है।
कवयित्री कहती हैं कि संथाली समाज के लोगों के पास नाचने के लिए खुला आँगन, गाने के लिए गीत और हँसने के लिए थोड़ी-सी खिलखिलाहट है। वहीं, दुखी होकर रोने के लिए थोड़ा-सा एकांत भी उपलब्ध है। इस प्रकार कवयित्री ने उनके सादगीपूर्ण और प्रकृति से जुड़े जीवन को दर्शाया है।
(7) बच्चों के लिए मैदान
पशुओं के लिए हरी-हरी घास
बूढ़ों के लिए पहाड़ों की शान्ति।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवयित्री ने प्राकृतिक परिवेश और प्रकृति की सुंदरता का चित्रण किया है।
कवयित्री कहती हैं कि वहाँ बच्चों के खेलने के लिए मैदान, पशुओं के चरने के लिए हरी-भरी घास और बूढ़ों के लिए पहाड़ों की शांति उपलब्ध है। इस प्रकार वहाँ चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता और शांति का वातावरण देखने को मिलता है।
(8) और इस अविश्वास भरे दौर में
थोड़ा-सा विशवास
थोड़ी सी उम्मीद
थोड़े से सपने
आओ, मिलकर बचाएँ
कि इस दौर में भी बचाने को
बहुत कुछ बचा है,
अब भी हमारे पास।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवयित्री ने संथाली समाज की संस्कृति, विश्वास और उम्मीदों को बचाने की बात कही है।
कवयित्री कहती हैं कि अविश्वास के इस दौर में भी आदिवासी समाज के भीतर जो थोड़ा-बहुत विश्वास, उम्मीद और सपने बचे हुए हैं, उन्हें मिलकर बचाना चाहिए। इस कृत्रिम समाज में भी हमारे पास बचाने के लिए बहुत कुछ है। यदि आज आदिवासी समाज और उसकी संस्कृति को नहीं बचाया गया, तो उनका अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा।
प्रश्नोत्तर:
1. माटी का रंग प्रयोग करते हुए किस बात की ओर संकेत किया गया हैं?
उत्तर: ‘माटी का रंग’ से संकेत मिलता है कि संथाली समाज के लोग अपने समाज और परिवेश से गहराई से जुड़े हैं।
2. भाषा में झारखंड़ीपन से क्या अभिप्राय हैं?
उत्तर: यहाँ कवयित्री ने झारखंड में रहने वाले संथाली समाज का वर्णन किया है, इसलिए उनकी भाषा में झारखंडीपन दिखाई देता है।
3. दिल के भोलेपन के साथ-साथ अक्खड़पन और जुझारुपन को भी बचाने की आवश्यकता पर क्यों बल दिया गया है?
उत्तर: कवयित्री कहती हैं कि दिल का भोलापन, अक्खड़पन और जुझारूपन उनकी विशेषताएँ हैं। इन्हें नष्ट होने से बचाना आवश्यक है।
4. प्रस्तुत कविता आदिवासी समाज की किन बुराइयों की ओर संकेत का हैं?
उत्तर: कवयित्री आदिवासी समाज की अशिक्षा, कुरीतियाँ तथा शराब की और बा झुकाव आदि बुराइयों की ओर संकेत करती है।
5. इस दौर में बचाने को बहुत बचा है- से क्या आशय हैं?
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवयित्री संथाली समाज को बचाने की बात करती हैं। वे कहती हैं कि अविश्वास के दौर में भी बचे विश्वास, उम्मीद और सपनों को मिलकर बचाना चाहिए, वरना आदिवासी समाज कहीं खो जाएगा।
6. निम्नलिखि पंक्तियों के काव्य सौंदर्य को उद्घाटित कीजिए।
(क) ठंडी होती दिनचर्या में
जीवन की गर्माहट
उत्तर: कवयित्री कहती हैं कि आदिवासी लोगों की दिनचर्या कठिनाइयों से भरी है और कड़ी मेहनत करने के बावजूद उनकी स्थिति अच्छी नहीं है। फिर भी उनके जीवन में उत्साह बना रहता है। उनके स्वभाव में भोलापन होने के साथ-साथ मन में जोश, अक्खड़पन और संघर्ष करने की भावना भी देखने को मिलती है।
(ख) थोड़ा-सा विश्वास
थोड़ी-सी उम्मीद
थोड़े-से सपने
आओ, मिलकर बचाएँ।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवयित्री संथाली समाज को बचाने की बात करती हैं। वे कहती हैं कि अविश्वास के दौर में भी आदिवासी समाज के बचे विश्वास, उम्मीद और सपनों को मिलकर बचाना चाहिए, वरना यह समाज कहीं खो जाएगा।
7. बस्तियों को शहर की किस आवो-हवा से बचाने की आवश्यकता हैं?
उत्तर: कवयित्री ने शहर की कृत्रिमता से, स्वार्थ आदि आवो-हवा से बस्तियों को बचाने की आश्यकता पर बल दिया हैं।
Class 11 Hindi Chapter 20 This post is useful for students looking for easy Class 11 Hindi Chapter 20 Question Answers, Notes, and Solutions. Here, important questions and answers from the chapter are explained in simple language so that students studying Class 11 Hindi Chapter 20 can easily read, understand, and revise the chapter for their examinations.
Note: If you find any mistakes in this CHAPTER, please let us know or correct them yourself. Thank you.
