Class 11 Hindi Chapter 19 ‘सबसे खतरनाक‘ This post is especially helpful for students searching for Class 11 Hindi Chapter 19 Understanding Chapter 19 of the Class 11 Hindi subject and practicing important question answers for the examination are very important. Therefore, here you will find easy-to-understand solutions to various questions from this chapter, helping students prepare effectively for their examinations.
AHSEC Class 11 Hindi Chapter 19 Notes सबसे खतरनाक
Students searching online for Class 11 Hindi MIL Chapter 19 Notes can find chapter-wise question answers and other useful study materials on our website, These resources will help students understand the chapter easily and prepare effectively for their examinations.
Chapter 19 सबसे खतरनाक
काव्य खंड
(1) मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती
पुलिस की मार सबसे खतरनाक नहीं होती
गद्धारी-लोभ की मुट्ठी सबसे खतरनाक नहीं होती
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘आरोह’ के ‘सबसे खतरनाक’ नामक कविता से ली गई हैं। इसके कवि पाश हैं। इन पंक्तियों के माध्यम से कवि ने समाज की अव्यवस्थित परिस्थितियों का वर्णन किया है।
कवि कहते हैं कि दिन-प्रतिदिन दुनिया अधिक क्रूर और निर्दयी होती जा रही है। वे बताते हैं कि आज मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी और लोभ की प्रवृत्ति सबसे खतरनाक नहीं हैं। बल्कि इनसे भी अधिक खतरनाक वह स्थिति है, जब मनुष्य अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने का साहस और संकल्प खो देता है।
(2) बैठे-बिठाए पकड़े जाना-बुरा तो है।
सहमी-सी चुप में जकड़े जाना-बुरा तो है
पर सबसे खतरनाक नहीं होता।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने दिन-प्रतिदिन अधिक क्रूर और निर्दयी होती जा रही दुनिया की विद्रूपताओं का चित्रण किया है।
कवि कहते हैं कि बिना किसी कारण पकड़े जाना बुरा होता है। इसी प्रकार विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष न करके डरकर चुप रह जाना भी बुरा है। लेकिन कवि के अनुसार ये स्थितियाँ सबसे खतरनाक नहीं हैं।
(3) कपट के शेर में
सही होते हुए भी दब जाना-बुरा तो है
किसी जुगनू की लौ में पढ़ना-बुरा तो है
मुट्ठियाँ भींचकर बस वक्त निकाल लेना-बुरा तो है
सबसे खतरनाक नहीं होता।
उत्तर: कवि ने यहाँ विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष न करके डर जाने की प्रवृत्ति को बुरा माना है।
कवि कहते हैं कि इस कपटपूर्ण संसार में सही होते हुए भी यदि कोई व्यक्ति अन्याय के विरुद्ध आवाज़ नहीं उठाता और दबकर रह जाता है, तो यह बुरी बात है। रात में जुगनू की रोशनी में पढ़ना और मुट्ठियाँ भींचकर केवल समय बिताना भी बुरा है। लेकिन कवि के अनुसार ये बातें सबसे खतरनाक नहीं हैं।
(4) सबसे खतरनाक होता है
मुर्दा शांति से भर जाना
न होना तड़प का सब सहन कर जाना
घर से निकलना काम पर
और काम से लौटकर घर आना
सबसे खतरनाक होता है
हमारे सपनों का मर जाना।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने परिस्थितियों को बदलने की इच्छा और बेहतर भविष्य के सपनों का समाप्त हो जाना सबसे खतरनाक स्थिति माना है।
कवि कहते हैं कि सबसे खतरनाक स्थिति वह होती है, जब व्यक्ति मुर्दों जैसी शांति से भर जाता है और बिना किसी बेचैनी के सब कुछ सहन करने लगता है। वह केवल घर से काम पर जाता है और काम से वापस घर लौट आता है। उसके जीवन में कोई उमंग या बदलाव की इच्छा नहीं रहती। कवि के अनुसार सबसे खतरनाक स्थिति वह है, जब मनुष्य के सपने मर जाते हैं।
(5) सबसे खतरनाक वह घड़ी होती है
आपकी कलाई पर चलती हुई भी जो
आपकी निगाह में रुकी होती हैं।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों की ओर संकेत किया है, जहाँ आत्मा के सवाल भी बेमानी हो जाते हैं।
कवि कहते हैं कि सबसे खतरनाक वह समय होता है, जब घड़ी की सुइयाँ चलती रहती हैं, फिर भी हमें समय रुका हुआ महसूस होता है। अर्थात ऐसी परिस्थिति सबसे खतरनाक होती है, जब मनुष्य की सोचने-समझने की शक्ति और आगे बढ़ने की इच्छा समाप्त हो जाती है।
(6) सबसे खतरनाक वह आँख होती है
जो सब कुछ देखती हुई भी जमी बर्फ होती है।
जिसकी नजर दुनिया को महब्बत से चुमना भूल जाती है
जो चीज़ों से उठती अंधेपन की भाप पर ठुलक जाती है
जो रोजमर्रा के क्रम को पानी हुँई
एक लक्ष्यहीन दुहराव के उलटफेर में खो जाती हैं।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने परिस्थितियों को बदलने की इच्छा और बेहतर भविष्य के सपनों का समाप्त हो जाना सबसे खतरनाक स्थिति माना है।
कवि कहते हैं कि वे आँखें सबसे खतरनाक होती हैं, जो सब कुछ देखती हैं, लेकिन उनमें संवेदना और प्रेम की भावना समाप्त हो जाती है। ऐसी आँखें संसार को प्रेम से देखना और दूसरों के प्रति प्रेम फैलाना भूल जाती हैं। वे हर दिन होने वाले अन्याय और बुराइयों को चुपचाप सहन करती रहती हैं। कवि के अनुसार सबसे खतरनाक स्थिति वह है, जब मनुष्य बिना किसी लक्ष्य के रोजमर्रा के जीवन में ही उलझकर रह जाता है।
(7) सबसे खतरनाक वह चाँद होता है
जो हर हत्याकांड़ के बाद
वीरान हुए आँगनों में चढ़ता है
पर आपकी आँखो को मिर्चों की तरह नहो गड़ता हैं।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने सबसे खतरनाक परिस्थितियों का उल्लेख किया है।
कवि कहते हैं कि सबसे खतरनाक वह याद होती है, जो हर हत्याकांड के बाद उजड़े हुए आँगनों में चढ़ती है, लेकिन लोगों की आँखों में मिर्च की तरह नहीं चुभती। अर्थात समाज में होने वाले अत्याचारों और अन्याय की घटनाएँ लोगों को विचलित नहीं करतीं और वे उन्हें आसानी से भूल जाते हैं। कवि के अनुसार अन्याय के प्रति लोगों की संवेदनहीनता सबसे खतरनाक स्थिति है।
(8) सबसे खतरनाक वह गीत होता है
आपके कानों तक पहुँचने के लिए
जो मरसिए पढ़ता है
आतंकित लोगो के दरवाजों पर
जो गुंड़े की तरह अकड़ता है।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘आरोह’ के ‘सबसे खतरनाक’ नामक कविता से ली गई हैं। इसके कवि पाश हैं।
कवि सबसे खतरनाक उस गीत को मानते हैं, जो लोगों तक केवल शोक और दुख का संदेश पहुँचाता है। जो मरसिए (किसी व्यक्ति की मृत्यु पर लिखी जाने वाली करुण कविता) पढ़ता है और गुंडे की तरह भयभीत लोगों के दरवाजों पर अकड़कर खड़ा रहता है। अर्थात कवि ऐसे गीतों को खतरनाक मानते हैं, जो लोगों में डर और निराशा फैलाते हैं तथा उनमें संघर्ष की भावना पैदा नहीं करते।
(9) सबसे खतरनाक वह शन होती है
जो जिंदा रूह के आसमानों पर ढलती है
जिसमें सिर्फ़ उल्लू बोलते और हुआँ हुआँ करते गीदड़
हमेशा के अँधेरे बंद दरवाज़ों-चौगाठों पर चिपक जाते हैं।
उत्तर: कवि ने यहाँ ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों की ओर संकेत किया है, जहाँ आत्मा के सवाल भी बेमानी हो जाते हैं।
कवि सबसे खतरनाक उस रात को मानते हैं, जो जीवित आत्मा के आकाश पर हमेशा छाई रहती है। उस रात में केवल उल्लू बोलते हैं और गीदड़ हुआँ-हुआँ करते हुए अँधेरे बंद दरवाजों और चौखटों पर चिपके रहते हैं। अर्थात कवि ऐसी स्थिति को सबसे खतरनाक मानते हैं, जहाँ चारों ओर भय, निराशा और अंधकार का वातावरण छाया रहता है।
(10) सबसे खतरनाक वह दिश होती है।
जिसमें आत्मा का सूरज डूब जाए
और उलकी मूर्दा धूप का कोई दुकड़ा
आपके जिस्म के पूरब में चुभ जाए।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने मनुष्य के भीतर परिस्थितियों को बदलने की इच्छा और संघर्ष की भावना समाप्त हो जाने की स्थिति को सबसे खतरनाक बताया है।
कवि कहते हैं कि सबसे खतरनाक वह दिशा होती है, जहाँ मनुष्य की आत्मा का सूरज डूब जाता है। अर्थात जब मनुष्य की आत्मा मर जाती है और उसके जीवन में आशा, उत्साह तथा बदलाव की इच्छा समाप्त हो जाती है, तब उसके शरीर में मुर्दा धूप का एक टुकड़ा चुभने लगता है। कवि के अनुसार ऐसी निराशाजनक स्थिति सबसे खतरनाक होती है।
(11) मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होकती
पुलिस की मार सबसे खतरनाक नहीं होती
गद्धारी-लोभ की मुट्ठी सबसे खतरनाक नहीं होती।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने समाज की विद्रूपताओं और बुराइयों का चित्रण किया है।
कवि कहते हैं कि मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी और लोभ जैसी बुराइयाँ सबसे खतरनाक नहीं होती हैं। कवि के अनुसार इनसे भी अधिक खतरनाक वह स्थिति है, जब मनुष्य अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाना और संघर्ष करना छोड़ देता है।
प्रश्नोत्तर:
1. कवि ने किस आशय से मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना।
उत्तर: कवि के अनुसार, मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी और लोभ से भी खतरनाक प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़ने का संकल्प कमजोर पड़ना है। विपरीत परिस्थितियों को बदलने की इच्छा और बेहतर भविष्य के सपने खो देना ही सबसे खतरनाक है।
2. सबसे खतरनाक शब्द के बार-बार दोहराए जाने से कविता में क्या असर पैदा हुआ?
उत्तर: ‘सबसे खतरनाक’ शब्द की पुनरावृत्ति से कविता प्रभावशाली बनी है। यह पाठकों को सबसे खतरनाक परिस्थितियों और उनसे न लड़कर उनके सामने विवश होने के बारे में सोचने पर मजबूर करती है।
3. कवि ने कविता में कई बातों को बुरा हैं न कहकर बुरा तो है कहा हैं। तो के प्रयोग से कथन की भंगिमा में क्या बदलाव आया हैं, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: ‘तो’ के प्रयोग से कथन का प्रभाव कम हो जाता है। जैसे, ‘बुरा है’ कहने में जो प्रभाव है, वह ‘बुरा तो है’ कहने में नहीं होता।
4. मुर्दा शान्ति से भर जाना और हमारे सपनों का मर जाना- इनको सबसे खतरनाक माना गया हैं। आपकी दृष्टि में इन बातों में परस्पर क्या संगति है, और ये क्यों सबसे खतरनाक हैं?
उत्तर: कवि ने परिस्थितियों को बदलने की इच्छा और बेहतर भविष्य के सपनों का समाप्त हो जाना सबसे खतरनाक स्थिति माना है।
कवि कहते हैं कि सबसे खतरनाक स्थिति वह होती है, जब व्यक्ति मुर्दों जैसी शांति से भर जाता है और बिना किसी बेचैनी के सब कुछ सहन करने लगता है। वह केवल घर से काम पर जाता है और काम से वापस घर लौट आता है। उसके जीवन में कोई उमंग या बदलाव की इच्छा नहीं रहती। कवि के अनुसार सबसे खतरनाक स्थिति वह है, जब मनुष्य के सपने मर जाते हैं।
5. सबसे खतरनाक वह घड़ी होती है। आपकी कलाई पर चलती हुई भी जो। आपकी निगाह मेंरूकी होती हैं। इन पंक्तियों में घड़ी शब्द की व्यंजना से अवगत कराइए।
उत्तर: यहाँ ‘घड़ी’ शब्द व्यंग्य उत्पन्न करता है। घड़ी का रुकना आत्मा के मरने का प्रतीक है। खौफनाक परिस्थितियों को देखकर भी उन्हें बदलने की इच्छा का मर जाना सबसे खतरनाक है।
6. वह चाँद सबसे खतरनाक क्यों होता हैं, जो हर हत्याकांड के बाद। आपकी आँखों में मिर्ची की तरह नहीं गड़ता है।
उत्तर: वह चाँद सबसे खतरनाक नहीं है, क्योंकि वह आँखों में मिर्च की तरह नहीं गड़ता। इससे भी खतरनाक परिस्थितियाँ हैं, जो व्यक्ति की आत्मा को मार देती हैं।
Class 11 Hindi Chapter 19 This post is useful for students looking for easy Class 11 Hindi Chapter 19 Question Answers, Notes, and Solutions. Here, important questions and answers from the chapter are explained in simple language so that students studying Class 11 Hindi Chapter 19 can easily read, understand, and revise the chapter for their examinations.
Note: If you find any mistakes in this CHAPTER, please let us know or correct them yourself. Thank you.
