Class 11 Hindi Chapter 17 ‘गज़ल‘ This post is especially helpful for students searching for Class 11 Hindi Chapter 17 Understanding Chapter 17 of the Class 11 Hindi subject and practicing important question answers for the examination are very important. Therefore, here you will find easy-to-understand solutions to various questions from this chapter, helping students prepare effectively for their examinations.
AHSEC Class 11 Hindi Chapter 17 Notes गज़ल
Students searching online for Class 11 Hindi MIL Chapter 17 Notes can find chapter-wise question answers and other useful study materials on our website, These resources will help students understand the chapter easily and prepare effectively for their examinations.
Chapter 17 गज़ल
काव्य खंड
(1) कहाँ तो तया चिरागों हरेक घर के लिए,
कहाँ चिराग मयस्सर नहीं शहर के लिए।
उत्तर: प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘आरोह’ में संकलित ‘ग़ज़ल’ नामक कविता से ली गई हैं। इसके रचयिता दुष्यंत कुमार हैं।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों के माध्यम से शायर ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था की कमियों को उजागर किया है।
व्याख्या: शायर कहते हैं कि आजादी से पहले देश के लोगों से अनेक वादे किए गए थे। यह आश्वासन दिया गया था कि स्वतंत्रता मिलने के बाद प्रत्येक घर तक रोशनी अर्थात सुख-समृद्धि और खुशहाली पहुँचाई जाएगी। लेकिन आजादी के बाद ये सभी वादे अधूरे रह गए। स्थिति इतनी खराब हो गई कि पूरे शहर के लिए भी एक चिराग अर्थात रोशनी की व्यवस्था नहीं हो सकी। इस प्रकार शायर ने स्वतंत्रता के बाद शासन व्यवस्था की विफलता और नेताओं द्वारा किए गए वादों की वास्तविकता पर व्यंग्य किया है।
(2) यहाँ दरख्तों के साये में धूप लगती है,
चलो यहाँ से चलें और उम्र भर के लिए।
उत्तर: उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में शायर ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद की शासन व्यवस्था की निराशाजनक स्थिति पर व्यंग्य किया है।
व्याख्या: शायर कहते हैं कि आजादी के बाद देश की स्थिति ऐसी हो गई है कि पेड़ों की छाया में भी धूप का एहसास होता है। पेड़ सामान्यतः लोगों को छाया और राहत प्रदान करते हैं, लेकिन यहाँ उनसे भी धूप मिलने की बात कही गई है। इसका अर्थ है कि जिन शासकों और शासन व्यवस्था से जनता को सुख, सुरक्षा और सहायता मिलने की उम्मीद थी, वे भी लोगों की आशाओं पर खरे नहीं उतरे। इसलिए शायर निराश होकर इस व्यवस्था से हमेशा के लिए दूर चले जाने की इच्छा व्यक्त करते हैं।
(3) न तो कमीज़ तो पाँवों से पेट ढँक लेंगे,
ये लोग कितने मुनासिव हैं इस सफर के लिए।
उत्तर: उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों के माध्यम से शायर ने समाज की आर्थिक असमानता और सामाजिक व्यवस्था पर व्यंग्य किया है।
व्याख्या: शायर कहते हैं कि यदि हमारे पास पहनने के लिए कमीज नहीं है, तो भी हम किसी तरह अपनी जरूरत पूरी कर लेंगे। अर्थात् हमारे पास सुख-सुविधाओं की कमी होने पर भी हम सीमित साधनों में जीवन बिताना सीख सकते हैं। लेकिन हमें इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि हमारे साथ चलने वाले लोग कितने सच्चे और हितकारी हैं। शायर का आशय है कि जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं से अधिक महत्व अच्छे साथियों और उनके व्यवहार का होता है।
(4) खुदा नहीं, न सही, आदमी का ख्वाब सही,
कोई इसीन नजारा तो है गज़र के लिए।
उत्तर: उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों के माध्यम से शायर ने समाज की व्यवस्था पर व्यंग्य किया है।
व्याख्या: शायर कहते हैं कि यदि हमें ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो रही है, तो इसमें दुखी होने की कोई बात नहीं है। क्योंकि ईश्वर के स्थान पर मनुष्य का सपना तो हमारे पास मौजूद है। हमारे लिए यही संतोष की बात है कि हमारी आँखों के सामने एक सुंदर और मनमोहक दृश्य तो है। अर्थात् शायर मनुष्य के सपनों और उसकी कल्पनाओं को महत्त्व देते हैं।
(5) वे मतुमइन हैं कि पत्थर पिघल नहीं सकता,
मैं बेकरार हूँ आवाज़ में असर के लिए।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने अपनी आवाज़ में प्रभाव पैदा करने की इच्छा व्यक्त की है और इसके माध्यम से समाज की स्थिति की ओर संकेत किया है।
शायर उन लोगों की ओर इशारा कर रहे हैं, जो चुपचाप हर प्रकार के शोषण को सहन करते रहते हैं। वे यह सोचकर अपनी आवाज़ नहीं उठाते कि शासन व्यवस्था को बदला नहीं जा सकता। जिस प्रकार पत्थर कभी पिघल नहीं सकता, उसी प्रकार शासकों के हृदय भी पत्थर के समान कठोर हो गए हैं, जिन्हें पिघलाना आसान नहीं है। लेकिन कवि अपनी आवाज़ में इतना प्रभाव पैदा करना चाहते हैं कि शासकों के कठोर हृदय भी पिघल जाएँ। इसी उद्देश्य से वे बेचैन हैं।
(6) तेरा निज़ाम है सिल दे जुबान शायर की,
ये एहतियात ज़रूरी है एस बहर के लिए।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने शासकों की तानाशाही प्रवृत्ति की ओर संकेत किया है।
कवि कहते हैं कि यह तुम्हारा ही शासन है, जहाँ तुम्हारे विरुद्ध उठने वाली आवाज़ों को आसानी से दबाया जा सकता है। तुम्हारे शासन में शायरों की ज़ुबान तक बंद की जा सकती है। इसलिए इस राज्य में बहुत अधिक सावधानी और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कवि ने इन पंक्तियों के माध्यम से शासकों की दमनकारी नीति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों को उजागर किया है।
(7) जिएँ तो अपने बगीचे में गुलमोहर के तले
मरें तो गैर की गलियों में गुलमोहर के लिए।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में शायर ने गुलमोहर का उल्लेख किया है। यहाँ गुलमोहर को प्रेम और सुंदरता के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। कवि की कामना है कि यदि वे जीवित रहें, तो अपने बगीचे और अपने लोगों के प्रेम की छाया में रहें तथा यदि उनका अंत हो, तो वह दूसरों की खुशियों के लिए हो। इस प्रकार कवि ने इन पंक्तियों के माध्यम से प्रेम, त्याग और दूसरों के प्रति समर्पण की भावना व्यक्त की है।
प्रश्नोत्तर:
1. आखिरी शेर में गुलमोहर की चर्चा हुई। क्या उसका आशय एक खास तय के फूलदार वृक्ष से हैं या उसमें कोई सांकेतिक अर्थ निहित हैं? समझाका लिखें।
उत्तर: गुलमोहर एक फूलदार वृक्ष है, जो इस शेर में प्रेम का प्रतीक है। शायर कहते हैं कि जीएँ तो अपनों के बीच प्रेम की छाया में और मरें तो दूसरों की खुशी, भलाई और प्रेम के लिए।
2.पहले शेर में चिराग शब्द का एक बार बहुवचन में आया है, और दूसरी बार एकवनच में। अर्थ एवं काव्य-सौंदर्य की दृष्टि से इसका क्या महत्व हैं?
उत्तर: शायर ने हर घर में चिराग पहुँचाने की बात कही है, इसलिए चिराग का बहुवचन प्रयोग हुआ है। इससे शायर का उद्देश्य स्पष्ट होता है और शेर अधिक आकर्षक बनता है।
3. गजल के तीसरे शेर को गौर से पढ़ें। यहाँ दुष्यंत का इशारा किस तरह के लोगों की ओर हैं?
उत्तर: दुष्यंत कुमार शोषक शासकों और थोड़े में संतोष करने वाले लोगों की ओर इशारा करते हैं। वे कमीज न होने पर अफसोस नहीं करते, बल्कि पाँव से ही काम चलाते हैं। कवि सफर में हमसफर के महत्व पर बल देते हैं।
4. आशय स्पष्ट करें–
“तेरा निजाम है सिल दे जुबान शायर की,
ये एहतियात जरूरी है इस बहर के लिए।”
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि शासकों की तानाशाही प्रवृत्ति दिखाते हैं। उनके शासन में विरोधी आवाजों को दबाया और शायर की जुबान बंद की जा सकती है। इसलिए ऐसे शासन में सावधानी बहुत जरूरी है।
Class 11 Hindi Chapter 17 This post is useful for students looking for easy Class 11 Hindi Chapter 17 Question Answers, Notes, and Solutions. Here, important questions and answers from the chapter are explained in simple language so that students studying Class 11 Hindi Chapter 17 can easily read, understand, and revise the chapter for their examinations.
Note: If you find any mistakes in this CHAPTER, please let us know or correct them yourself. Thank you.
