Class 11 Hindi Chapter 16 ‘चंपा काले काले अच्छर चीन्हती‘ This post is especially helpful for students searching for Class 11 Hindi Chapter 16 Understanding Chapter 16 of the Class 11 Hindi subject and practicing important question answers for the examination are very important. Therefore, here you will find easy-to-understand solutions to various questions from this chapter, helping students prepare effectively for their examinations.
AHSEC Class 11 Hindi Chapter 16 Notes चंपा काले काले अच्छर चीन्हती
Students searching online for Class 11 Hindi MIL Chapter 16 Notes can find chapter-wise question answers and other useful study materials on our website, These resources will help students understand the chapter easily and prepare effectively for their examinations.
Chapter 16 चंपा काले काले अच्छर चीन्हती
काव्य खंड
(1) चंपा काले काले अच्छर नहीं चीन्हती
मैं जब पढ़ने लगता हूँ वह आ जाती है
खड़ी खड़ी चुपचाप सुना करती है
उसे बड़ा अचरज होता है:
इन काले चीन्हों से कैसे ये सब स्वर
निकला करते हैं।
प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘आरोह’ में संकलित ‘चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती’ नामक कविता से ली गई हैं। इसके रचयिता हिन्दी साहित्य के प्रगतिशील काव्यधारा के प्रमुख कवि त्रिलोचन हैं।
व्याख्या: प्रस्तुत कविता में कवि ने शिक्षा व्यवस्था की कमियों और ग्रामीण समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता की कमी को उजागर किया है। यहाँ कवि ने अक्षरों के लिए ‘काले-काले’ विशेषण का प्रयोग किया है। चंपा पढ़ना-लिखना नहीं जानती थी। जब भी कवि पढ़ने बैठते थे, चंपा उनके पास आकर बैठ जाती थी और उनके द्वारा पढ़े जाने वाले शब्दों को ध्यान से सुनती थी। उसे यह देखकर बहुत आश्चर्य होता था कि कागज पर बने काले अक्षरों से आवाज कैसे निकलती है। वह हमेशा यही सोचती रहती थी कि इन बेजान अक्षरों से बोलने की ध्वनि कैसे उत्पन्न होती है।
(2) चंपा सुंदर की लड़की है
सुन्दर ग्वाला है: गायें-भैंसें रखता है
चंपा चौपायों को लेकर
चरवाही करने जाती हैं।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने चंपा और उसके पारिवारिक जीवन का परिचय दिया है।
व्याख्या: कवि कहते हैं कि चंपा सुंदर नामक व्यक्ति की बेटी है। सुंदर एक ग्वाला है, जिसके पास गायें और भैंसें हैं। चंपा भी अपने पिता के कामों में हाथ बँटाती है। वह गायों और भैंसों को चराने के लिए खेतों और चरागाहों में लेकर जाती है। इस प्रकार चंपा अपने पिता की सहायता करके पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाती है।
(3) चंपा अच्छी है
चंचल है
नटखट भी है
कभी कभी ऊधम करती है
कभी कभी वह कलम चुरा देती है
जैसे तैसे उसे ढूँढ़ कर जब लाता हूँ
पाता हूँ – अब कागज गायब
परेशान फिर हो जाता हूँ।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने चंपा के चंचल, नटखट और शरारती स्वभाव का वर्णन किया है।
व्याख्या: कवि कहते हैं कि चंपा स्वभाव से बहुत अच्छी, चंचल और शरारती लड़की है। वह कभी-कभी खूब शरारतें भी करती है। जब कवि लिखने के लिए बैठते हैं, तब चंपा उनकी कलम चुराकर छिपा देती है। बड़ी मुश्किल से जब कवि अपनी कलम खोजकर वापस लाते हैं, तो उन्हें कागज गायब मिलता है। इस तरह चंपा की शरारतों के कारण कवि बार-बार परेशान हो जाते हैं।
(4) चंपा कहती है:
तुम कागद ही गोदा करते हो दिन भर
क्या यह काम बहुत अच्छा है
यह सुनकर मैं हँस देता हूँ
फिर चंपा चुप हो जाती हैं।
उत्तर: चंपा लेखक से कहती है कि आप दिनभर लिखने-पढ़ने के नाम पर केवल कागज काले करते रहते हैं। क्या वास्तव में यही कोई अच्छा काम है? चंपा की ऐसी बातें सुनकर लेखक हँस पड़ते हैं। लेखक को हँसता देखकर चंपा शर्मिंदा हो जाती है और चुप हो जाती है।
(5) उस दिन चंपा आई, मैंने कहा कि
चंपा, तुम भी पढ़ लो
हारे गाढ़े काम सरेगा गांधी बाबा की इच्छा है-
सब जन पढ़ना-लिखना सीखें।
उत्तर: उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने शिक्षा और पढ़ने-लिखने के महत्व को उजागर किया है।
व्याख्या: कवि चंपा को हमेशा पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करते हैं। वे उसे समझाते हैं कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है और कठिन परिस्थितियों में भी पढ़ाई-लिखाई हमारे काम आती है। कवि यहाँ महात्मा गाँधी के विचारों का उल्लेख करते हैं। गाँधी जी की इच्छा थी कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति पढ़ना-लिखना सीखे और शिक्षित बने, ताकि सभी लोग अपने जीवन को बेहतर बना सकें।
(6) चंपा ने यह कहा कि
मैं तो नहीं पढ़ेंगी
तुम तो कहते थे गांधी बाब अच्छे हैं
वें पढ़ने लिखने की कैसे बात कहेगें
मैं तो नहीं पढूंगी।
उत्तर: उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने चंपा के माध्यम से समाज में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी विसंगतियों और विरोधाभासों को उजागर किया है।
व्याख्या: कवि कहते हैं कि चंपा पढ़ाई-लिखाई के प्रति रुचि नहीं रखती और वह स्पष्ट रूप से कहती है कि वह कभी नहीं पढ़ेगी। जब कवि उसे बताते हैं कि गाँधी जी चाहते थे कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित बने, तब चंपा आश्चर्य से कहती है कि गाँधी बाबा तो बहुत अच्छे इंसान थे, फिर वे पढ़ने-लिखने की बात कैसे कर सकते हैं। चंपा की सोच के अनुसार पढ़ाई-लिखाई अच्छे लोगों के लिए उचित नहीं है। इसी कारण वह शिक्षा प्राप्त करने से इनकार कर देती है।
(7) मैंने कहा कि चंपा, पढ़ लेना अच्छा है
ब्याह तुम्हारा होगा, तुम गौने जाओगी,
कुछ दिन बालम संग साथ रह चला जाएगा जब कलकत्ता
बड़ी दूर है वह कलकत्ता
कैसे उसे सँदेसा दोगी
कैसे उसके पत्र पढ़ोगी
चंपा पढ़ लेना अच्छा है !
उत्तर: उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने चंपा के माध्यम से समाज में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विरोधाभासों को उजागर किया है।
व्याख्या: कवि कहते हैं कि चंपा पढ़ाई-लिखाई के पक्ष में नहीं है और वह साफ कहती है कि वह कभी नहीं पढ़ेगी। जब कवि उसे बताते हैं कि गाँधी जी की इच्छा थी कि समाज का हर व्यक्ति शिक्षित बने, तब चंपा आश्चर्य से कहती है कि गाँधी बाबा तो बहुत अच्छे इंसान थे, फिर वे पढ़ने-लिखने की बात कैसे कर सकते हैं। चंपा की धारणा है कि पढ़ाई-लिखाई अच्छे लोगों के लिए नहीं होती। इसी सोच के कारण वह शिक्षा प्राप्त करने से मना कर देती है।
(8) चंपा बोलीः तुम कितने झुठे हो, देखा,
हाय राम, तुम पढ़-लिख कर इतने झुठे हो
मैं तो ब्याह कभी न करूँगी
और कहीं जो ब्याह हो गया
तो मैं अपने बालम को सँग साथ रखूँगी
कलकत्ता मैं कभी न जाने दूँगी
कलकत्ते पर बजर गिरे।
उत्तर: उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने शिक्षा के महत्व और जीवन में पढ़ने-लिखने की आवश्यकता को स्पष्ट किया है।
व्याख्या: कवि कहते हैं कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। वे चंपा को समझाते हैं कि उसे भी पढ़ना-लिखना सीखना चाहिए। क्योंकि एक दिन उसका विवाह होगा और गौना होने के बाद उसका पति कुछ दिनों तक उसके साथ रहकर काम के सिलसिले में कलकत्ता चला जाएगा। उस समय चंपा को अपने पति के पास पत्र लिखने या संदेश भेजने की आवश्यकता पड़ सकती है। यदि वह पढ़ना-लिखना नहीं जानती होगी, तो अपने मन की बात पति तक नहीं पहुँचा पाएगी। इसलिए कवि चंपा को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रश्नोत्तर:
1. चंपा ने ऐसा क्यों कहा कि कलकत्ता पर बजर गिरें?
उत्तर: चंपा शोषक व्यवस्था के विरोध में खड़ी होती है। भविष्य के खतरे से चिंतित होकर वह कलकत्ते पर बज्र गिरने की कामना करती है, जो उसके संघर्ष और जीवट को दर्शाता है।
2. चंपा को इस पर क्यों विश्वास नहीं होता कि गाँधी बाबा ने पढ़ने-लिखने की बात कही होगी?
उत्तर: चंपा मानती थी कि पढ़ाई-लिखाई अनावश्यक है और इससे केवल कागज काले होते हैं। इसलिए गाँधीजी के शिक्षा संबंधी विचारों पर वह विश्वास नहीं कर पाती।
3. कवि ने चंपा की किन विशेषताओं का उल्लेख किया हैं।
उत्तर: कवि कहते हैं चंपा अच्छी लकड़ी है। वह चंचल है, नटखट भी है। वह अपने पिता के कामों में उसकी सहायता भी करती थी।
4. आपके विचार में चंपा ने ऐसा क्यों कहा होगा कि मैं तो नहीं पदूँगी
उत्तरः चंपा उस शोषक व्यवस्था और समाज के उन लोगों के विरोध में खड़ी होती है, जो शिक्षा व्यवस्था का विरोध करते हैं और जिनसे उसे भविष्य में खतरा महसूस होता है।
Class 11 Hindi Chapter 16 This post is useful for students looking for easy Class 11 Hindi Chapter 16 Question Answers, Notes, and Solutions. Here, important questions and answers from the chapter are explained in simple language so that students studying Class 11 Hindi Chapter 16 can easily read, understand, and revise the chapter for their examinations.
Note: If you find any mistakes in this CHAPTER, please let us know or correct them yourself. Thank you.
