Class 11 Hindi Chapter 1 ‘नमक का दारोगा’

Class 11 Hindi Chapter 1 ‘नमक का दारोगा‘ This post is especially helpful for students searching for Class 11 Hindi Chapter 1 Understanding Chapter 1 of the Class 11 Hindi subject and practicing important question answers for the examination are very important. Therefore, here you will find easy-to-understand solutions to various questions from this chapter, helping students prepare effectively for their examinations.

Join us Now

AHSEC Class 11 Hindi Chapter 1 Notes नमक का दारोगा

Students searching online for Class 11 Hindi MIL Chapter 1 Notes can find chapter-wise question answers and other useful study materials on our website, These resources will help students understand the chapter easily and prepare effectively for their examinations.

Chapter 1 नमक का दारोगा

गद्य खंड

प्रश्नोत्तर:

1. कहानी का कौस-सा पात्र आपको स्र्वाधिक प्रभावित करता है, और क्यों?

उत्तर: ‘नमक का दारोगा’ कहानी में मुंशी वंशीधर का चरित्र सबसे अधिक प्रभावित करता है।

उनके प्रमुख गुण निम्नलिखित हैं:

(क) कर्तव्यनिष्ठ: मुंशी वंशीधर कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। रात में भी गाड़ियों की आवाज सुनकर वे वर्दी पहनकर जाँच करने पहुँच जाते हैं।

(ख) ईमानदार: मुंशी वंशीधर बहुत ईमानदार थे। उन्होंने पंडित आलोपीदीन द्वारा दी गई चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेने से इनकार कर दिया। वे कहते हैं—“एक हजार नहीं, एक लाख भी मुझे सच्चे मार्ग से नहीं हटा सकते।”

2. ‘नमक का दारोगा’ कहानी में पंडित आलोपीदीन के व्यक्तित्व के कौन से दो पहलू (पक्ष) उभरकर आते हैं?

उत्तर: ‘नमक का दारोगा’ कहानी में पंडित आलोपीदीन के व्यक्तित्व के दो पहलू हैं—

(क) एक सफल व्यापारी: पंडित आलोपीदीन सफल व्यापारी थे। वे धन कमाने के लिए साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाते थे। नमक चोरी करते पकड़े जाने पर उन्होंने वंशीधर को चालीस हजार रुपये रिश्वत देने की कोशिश की।

(ख) सज्जन पुरुष: आलोपीदीन एक सज्जन व्यक्ति भी थे। हिरासत में लिए जाने के बाद भी वे वंशीधर के पास उसे नौकरी देने का प्रस्ताव लेकर जाते हैं।

3. कहानी के लगभग सभी पात्र समाज की किसी-न-किसी सच्चाई को उजागर करते हैं। निम्नलिखित पात्रों के संदर्भ में पाठ से उस अंश को उद्धृत करते हुए बताइए कि यह समाज की किस सच्चाई को उजागर करते हैं-

(क) वृद्ध मुंशी।

उत्तर: वृद्ध मुंशी: वृद्ध मुंशी एक सांसारिक व्यक्ति हैं। वे उन लोगों के प्रतीक हैं, जो अपनी आवश्यकताओं के लिए ऊपरी आय को गलत नहीं मानते और मासिक वेतन को पूर्णमासी का चाँद समझते हैं।

(ख) वकील।

उत्तर: वकील: वकील समाज के उन लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो धनवान और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को हर समस्या से बचाने के लिए तैयार रहते हैं। इसलिए आलोपीदीन के पकड़े जाने पर वकीलों की एक सेना उन्हें बचाने आ गई।

(ग) शहर की भीड़।

उत्तर: शहर की भीड़: शहर की भीड़ उन लोगों को दर्शाती है, जो हर घटना का तमाशा देखने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं।

4. निम्न पंक्तियों को ध्यान से पढ़िए नौकरी में ओहदे की ओर ध्यान मत देना, यह तो पीर की मज्जार हैं। निगाह चढ़ावे और चादर पर रखनी चाहिए। ऐसा काम ढूँढना जहाँ कुछ ऊपरी आय हो। मासिक वेतन तो पूर्णमासी का चाँद जो एक दिन दिखाई देता हैं और घटते-घटते लुप्त हो जाती है। ऊपरी आय बहता हुआ स्त्रोत है, जिससे सदैव प्यास बुझती है। वेतन मनुष्य देता है, इसी से उसमें वृद्धि नहींहोती। ऊपरी आमदनी ईश्वर देता है, इसी से उसकी बरकत होती है, तुम स्वयं विद्वानं हो, तुम्हें क्या समझाऊँ।

(क) यह किसकी उक्ति है?

(ख) मासिक वेतन को पूर्णमासी का चाँद क्यों कहा गया हैं?

(ग) क्या आप एक पिता के इस वक्ततव्य से सहमत है?

उत्तर: (क) यह उक्ति वृद्ध मुंशी जी की है।

(ख) मासिक वेतन को पूर्णमासी का चाँद इसलिए कहा गया है, क्योंकि चाँद पूर्णिमा को पूरा दिखाई देता है और धीरे-धीरे घटकर लुप्त हो जाता है। उसी प्रकार मासिक वेतन भी महीने में एक बार मिलता है और खर्च होते-होते समाप्त हो जाता है।

(ग) नहीं, इस कथन में वृद्ध मुंशी जी अपने जीवन के अनुभव बताते हैं। वे बेटे को समझाते हैं कि नौकरी में पद के बजाय ऊपरी आमदनी पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि वेतन घटते-घटते समाप्त हो जाता है, जबकि ऊपरी आमदनी ईश्वर देता है। लेकिन यदि सभी लोग उनकी बात मान लें, तो ईमानदारी, सच्चाई और न्याय से लोगों का विश्वास उठ जाएगा। सभी रिश्वत लेने लगेंगे और अपराध बढ़ेगा।

5. ‘नमक का दारोगा’ कहानी के कोई दो अन्य शीर्षक बताते हुए उसके आधार को भी स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: ईमानदारी की जीत: यह कहानी ईमानदार नमक के दारोगा वंशीधर पर आधारित है। वे चाहते तो चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेकर नमक चोरी के मामले को दबा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ईमानदारी के कारण उन्हें नौकरी भी गँवानी पड़ी, फिर भी उन्हें इसका अफसोस नहीं था। प्रेमचंद इस कहानी के माध्यम से ईमानदारी का साथ देने की सीख देते हैं। इसलिए ‘ईमानदारी की जीत’ इस कहानी का उपयुक्त शीर्षक है।

मुंशी वंशीधर: कभी-कभी कहानी का नाम मुख्य पात्र के नाम पर रखा जाता है। इस कहानी का मुख्य पात्र मुंशी वंशीधर है और पूरी कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है।

अतः इसका नाम ‘मुंशी वंशीधर’ रखा जा सकता है।

6. कहानी के अंत में अलोपीदीन के वंशीधर के नियुक्त करने के पीछे क्या कारण हो सकती है? तर्क सहित उत्तर दीजिए। आप इस कहानी का अंत किस प्रकार करते?

उत्तर: कहानी के अंत में अलोपीदीन वंशीधर की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से प्रभावित होकर उन्हें अपनी संपत्ति का व्यवस्थापक नियुक्त करते हैं। वंशीधर ने चालीस हजार रुपये की रिश्वत ठुकरा दी थी। वे अपने कर्तव्य के प्रति इतने निष्ठावान थे कि रिश्वत लेने से इनकार कर दिया।

मैं भी कहानी का अंत प्रेमचंद की तरह ही करना चाहती हूँ, क्योंकि अलोपीदीन का वंशीधर के पास आना कहानी के उद्देश्य को पूरा करता है।

अति संक्षेप प्रश्न:

1. “मैं कगारे पर का वृक्ष हो रहा हूँ, न मालूम कब गिर पहूँ।” –किसका कथन है।

उत्तर: वृद्ध मुंशी।

2. मासिक वेतन को पूर्णमासी का चाँद क्यों कहा गया हैं?

उत्तर: मासिक वेतन को पूर्णमासी का चाँद कहा जाता है, क्योंकि चाँद पूर्णिमा को पूरा दिखाई देता है, उसी प्रकार वेतन भी महीने में एक बार मिलता है।

3. मुंशी वंशीधर को किस विभाग में नौकरी मिली?

उत्तर: मुंशी वंशीधर को नमक विभाग में दारोगा के पद पर नौकरी मली।

4. कम समय में ही मुंशी वंशीधर कैसे अफ़सरों को मोहित कर लिया था?

उत्तर: मुंशी वंशीधर अपनी कार्यकुशलता तथा उतम आचार से अफसरों को मोहित कर लिया।

5. पंडित अलोपीदीन कौन हैं?

उत्तर: पंडित अलोपीदीन एक प्रतिष्ठित जमीदार थे।

6. गाड़ियाँ कहाँ जा रही थी?

उत्तर: गाड़ियाँ कानपुर जा रही थी।

7. गाड़ियों में क्या लदा हुआ था?

उत्तर: गाड़ियों में नमक का ढेला लदा हुआ था।

8. संसार का तो कहना ही क्या, स्वर्ग में भी लक्ष्मी का ही राज्य हैं- किसका कथन है?

उत्तर: पंडित अलोपीदीन का कथन है।

9. मुंशी वंशीधर के किसी एक चारित्रिक विशेषता बताइए।

उत्तर: ईमानदारी।

10. एक हजार नहीं, एक लाख भी मुझे सच्चे मार्ग से नहीं हटा सकते- यह किसका कथन हैं।

उत्तर: यह कथन मुंशी वंशीधर का है।

11. बदलू सिंह कौन हैं?

उत्तर: बदलू सिंह जमादार हैं।

12. पंडित अलोपीदीन क्यों मूर्च्छित होकर गिर पड़े।।

उत्तर: पंडित अलोपीदीन जब अपने को हथकडी पहनाने के लिए आने तक व्यक्ति को देखा तो हैं, मूर्च्छित हो गये।

13. डिप्टी मजिस्ट्रेट ने क्या फैसला सुनाया?

उत्तर: उन्होंने यह फैसला सुनाया कि पंडित अलोपीदीन के विरूद्ध जो प्रमाण दिये गये हैं, वह निर्मूल और भ्रमात्मक है।

14. मुंशी वंशीधर को नौकरी क्यों छोड़नी पड़ी?

उत्तर: पंडित अलोपीदीन मुंशी वंशीधर को अपनी सारी जायदाद का स्थायी मैनेजर के रूप में नियुक्त करना चाहते थे। वहीं प्रस्ताव लेकर उनके घर आये।

व्याख्या:

1. मासिक वेतन को पूर्णमासी का चाँद हैं, जो एक दिन दिखाई देता है, और घटते-घटते लुप्त हो जाता है। ऊपरी आय बहता हुआ स्त्रोत हैं, जिससे सदैव प्यास बुझती है, वेतन मनुष्य देता है, इसी से उसमें वृद्धि नहीं होती। ऊपरी आमदनी ईश्वर देता है, इसी से उसकी बरकत होती है, तुम स्वयं विद्वान हो, तुम्हें क्या समझाऊँ।

उत्तर: प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘आरोह’ में संकलित ‘नमक का दारोगा’ कहानी से ली गई हैं। इसके लेखक मुंशी प्रेमचंद हैं। ये पंक्तियाँ वृद्ध मुंशी ने अपने बेटे वंशीधर से कही हैं।

व्याख्या: वृद्ध मुंशी अपने अनुभव बताते हुए कहते हैं कि मासिक वेतन पूर्णमासी के चाँद की तरह है, जो धीरे-धीरे घटकर समाप्त हो जाता है। इसके विपरीत, ऊपरी आय बहते हुए स्रोत की तरह है। वेतन मनुष्य देता है, जबकि ऊपरी आमदनी ईश्वर देता है, जिससे बरकत होती है। अंत में वे बेटे से कहते हैं कि वह स्वयं समझदार है।

2. मैंने हज्जारों रईस और अमीर देखे, हजारो उच्च पदाधिकारियों से काम पड़ा, किन्तु मुझे परास्त किया तो आपने।

उत्तर: प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ पाठ्यपुस्तक ‘आरोह’ में संकलित ‘नमक का दारोगा’ कहानी से ली गई हैं। इसके लेखक मुंशी प्रेमचंद हैं। ये पंक्तियाँ पंडित अलोपीदीन ने वंशीधर से कही हैं।

व्याख्या: पंडित अलोपीदीन वंशीधर की ईमानदारी से बहुत प्रभावित होते हैं। नौकरी छूटने के बाद वे वंशीधर को नौकरी का प्रस्ताव देते हैं। वे कहते हैं कि उन्होंने हजारों अमीरों को धन के सामने झुकते देखा है, लेकिन वंशीधर की ईमानदारी ने स्वयं उन्हें परास्त कर दिया।

Class 11 Hindi Chapter 1 This post is useful for students looking for easy Class 11 Hindi Chapter 1 Question Answers, Notes, and Solutions. Here, important questions and answers from the chapter are explained in simple language so that students studying Class 11 Hindi Chapter 1 can easily read, understand, and revise the chapter for their examinations.

Note: If you find any mistakes in this CHAPTER, please let us know or correct them yourself. Thank you.

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top