Class 11 Hindi Chapter 10 ‘आत्मा का ताप’

Class 11 Hindi Chapter 10 ‘आत्मा का ताप‘ This post is especially helpful for students searching for Class 11 Hindi Chapter 10 Understanding Chapter 10 of the Class 11 Hindi subject and practicing important question answers for the examination are very important. Therefore, here you will find easy-to-understand solutions to various questions from this chapter, helping students prepare effectively for their examinations.

Join us Now

AHSEC Class 11 Hindi Chapter 10 Notes आत्मा का ताप

Students searching online for Class 11 Hindi MIL Chapter 10 Notes can find chapter-wise question answers and other useful study materials on our website, These resources will help students understand the chapter easily and prepare effectively for their examinations.

Chapter 10 आत्मा का ताप

गद्य खंड

प्रश्नोत्तर:

1. रजा ने अकोला में ड्राइंग अध्यापक की नौकरी की पेशकश क्यों नहीं स्वीकार की?

उत्तर: सरकार ने रज़ा को अकोला में ड्राइंग अध्यापक की नौकरी दी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। वे मुंबई में रहकर ही पढ़ाई करना चाहते थे।

2. बंबई में रहकर कला के अध्ययन के लिए रजा ने क्या-क्या संघर्ष किए।

उत्तर: बंबई में कला सीखने के लिए रज़ा ने कड़ा संघर्ष किया। पैसों की कमी के कारण वे एक्सप्रेस ब्लॉक स्टूडियो में नौकरी करते और फिर मोहन आर्ट क्लब में अध्ययन करते थे। रहने की उचित व्यवस्था न होने से वे पहले अपने भाई के परिचित ड्राइवर के साथ रहे। बाद में आर्ट डिपार्टमेंट के कमरे में फर्श पर सोते और रात ग्यारह बजे तक चित्रकारी करते थे।

3. भले ही 1947 और 1948 में महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी हो, मेरे लिए वे कठिन बरस थे- रजा ने ऐसा क्यों कहा?

उत्तर: सन् 1947-48 में देश विभाजन और गांधीजी की हत्या जैसी घटनाओं के बीच रज़ा की माँ की मृत्यु कल्याण में हो गई। इसके बाद उनके पिता मंडला लौट आए और मई 1948 में उनका भी स्वर्गवास हो गया।

4. रजा के पंसदीदा फ्रेंच कलाकार कौन थे?

उत्तर: रता के पसंदीदा कलाकारों में सेजाँ, वॉन गॉग, गोगों पिकासो, मातीस, शागाल और ब्रॉक।

5. तुम्हारे चित्रों में रंग हैं, भावना है, लेकिन रचना नहीं है। चित्र इमारत की ही तरह बनाया जाता है- आधार, नींव, दीवारे, बीन, छत और तब जाकर वह टिकता है- यह बात

(क) किसने किस संदर्भ में कही?

उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियाँ फ्रेंच फोटोग्राफर हेनरी कार्तिए-ब्रेसाँ ने कही हैं। उन्होंने रज़ा की चित्रकला की प्रशंसा की, लेकिन युवा चित्रकारों पर संदेह भी जताया। उनके अनुसार, युवाओं के चित्रों में रंग और भावना तो होते हैं, पर रचना का अभाव होता है। उन्होंने चित्र की तुलना इमारत से की, जो मजबूत नींव, दीवारों, बीम और छत से ही टिकती है।

(ख) रजा पर इसका क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तर: हेनरी कार्तिए का रज़ा पर प्रभाव पड़ा। फ्रेंच पेंटिंग में रुचि होने के बावजूद वे चित्र की रचना और बनावट को समझना चाहते थे। इसलिए उन्होंने फ्रेंच सीखने के लिए अलायंस फ्रांसे में दाखिला लिया।

लघु प्रश्नोत्तर:

1. आत्मा का ताप के लेखक कौन हैं?

उत्तर: आत्मा का ताप के लेखक है सैयद हैदर रजा।

2. सन् 1943 में रजा को कहाँ अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति मिली?

उत्तर: रज़ा को जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट मुम्बई में पढने के लिए छात्रवृत्ति मिली।

3. रजा को कब बाम्बे आर्ट्स सोसाइटी का स्वर्ण पदक मिला था?

उत्तर: सन् 1943 ई. में रज्जा को बाम्बे आर्ट्स सोसाइटी का स्वर्ण पदक मिला था।

4. रजा के दो चित्र किस प्रदर्शनी में प्रदर्शित हुए?

उत्तर: रज्जा के दो चित्र सन् 1943 में आर्ट्स सोसाइटी आफ़ इंडिया की प्रदर्शनी प्रदर्शित हुए।

5. श्रीनगर की यात्रा में रजा की मुलाकात किससे हुई?

उत्तर: श्रीनगर की यात्रा के दौरान रजा की मुलाकात प्रख्यात फ्रेंच फोटोग्राफर हेनरी कार्तिए- ब्रेसाँ से हुई।

6. रजा को कब फ्रांसीसी सरकार द्वारा छात्रवृत्ति मिली?

उत्तर: सन् 1950 में रजा को फ्रांसीसी सरकार द्वारा छात्रवृत्ति मिली थी।

Class 11 Hindi Chapter 10 This post is useful for students looking for easy Class 11 Hindi Chapter 10 Question Answers, Notes, and Solutions. Here, important questions and answers from the chapter are explained in simple language so that students studying Class 11 Hindi Chapter 10 can easily read, understand, and revise the chapter for their examinations.

Note: If you find any mistakes in this CHAPTER, please let us know or correct them yourself. Thank you.

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top