Class 11 Hindi Chapter 11 ‘हम तौ एक एक करि जांनां। संतो देखत जग बौराना।

Class 11 Hindi Chapter 11 ‘हम तौ एक एक करि जांनां। संतो देखत जग बौराना।‘ This post is especially helpful for students searching for Class 11 Hindi Chapter 11 Understanding Chapter 11 of the Class 11 Hindi subject and practicing important question answers for the examination are very important. Therefore, here you will find easy-to-understand solutions to various questions from this chapter, helping students prepare effectively for their examinations.

Join us Now

AHSEC Class 11 Hindi Chapter 11 Notes हम तौ एक एक करि जांनां। संतो देखत जग बौराना।

Students searching online for Class 11 Hindi MIL Chapter 11 Notes can find chapter-wise question answers and other useful study materials on our website, These resources will help students understand the chapter easily and prepare effectively for their examinations.

Chapter 11 हम तौ एक एक करि जांनां। संतो देखत जग बौराना।

काव्य खंड

1: हम तौ एक एक कर जाना।

दोड़ कहैं तनहीं काँ दोजग जिन नाहंन पहचांनां ।।

एकै पवन एक ही पानीं एकै जोत समांनां।

एकै खाक गढ़े सब भांड़ै एकै कोंहरा सांनां ।।

जैसे बाढ़ी काष्ट ही काटै अगन न काटै कोई।

सब घट अंतर तुही व्यापक धेरै सरुपै सोइ ॥

माया देख के जगत लुभानां काहे रे नर गरबांनां।

नरभै भया कछू नहं ब्यापै कहै कबीर दवांनां।

उत्तर: प्रस्तुत पद में कबीर ने परमात्मा को संसार के कण-कण में ज्योत रूप में व्याप्त बताया है। वे एक ही ईश्वर को मानते और उसकी पूजा करते हैं। उनके अनुसार, जो ईश्वर की एकता को नहीं पहचानते, वे नरक के अधकारी होते हैं।  कबीर कहते हैं क संसार में सभी को एक ही हवा, पानी और प्रकाश मलता है। जैसे एक कुम्हार एक ही मट्टी से अलग-अलग आकार के घड़े बनाता है, वैसे ही ईश्वर सभी मनुष्यों की रचना करता है। प्रत्येक मनुष्य के अंदर ईश्वर का ही स्वरूप मौजूद है।  संसार माया से भरा हुआ है, इसलए इसके आकषण को देखकर मनुष्य को घमंड नहीं करना चाहए। अंत में कबीर कहते हैं क वे नभय होकर ईश्वर की आराधना करते हैं।

2: संतो देखत जग बौराना

साँच कहाँ तो मारन धावै, झुठ जग पतयाना ।।

नेमी देखा धरमी देखा, प्रात करै असनाना।

आतम मार पखानह पूजै, उनमें कछु नहं ज्ञाना ।।

बहुतक देखा पीर औलया, पढ़े कतेब कु राना।

कै मुरीद तदबीर बतावें, अनमें उहै जो ज्ञाना ।।

आसन मार डंभ धर बैठे, मन में बहुत गुमाना।

पीपर पाथर पूजन लागे, तीरथ मव भुलाना ।।

टोपी पहरे माला पहरे, छाप तलक अनुमान।

साखी सब्दह गावत भूले, आतम खबर न जाना।

हन्दु कहै मोह राम पयारा, तुक कहै रहमाना।

आपस में दोउ लर लर मूए, मम न काडू जाना ।।

घर घर मन्तर देत फरत हैं, महमा के अभमाना।

गुरु के सहत सख्य सब बूड़े, अंत काल पछताना।

कहै कबीर सुनो हो संतो, ई सब भम भुलाना।

के तक कहाँ कहा नहं मानै, सहजै सहज समाना ।।

उत्तर: प्रस्तुत पद में कबीर ने बाहरी आडंबरों का वरोध कया है। वे कहते हैं क लोग अपने अंदर की शिक्त को न पहचानकर झूठे संसार में उलझे रहते हैं। कबीर के अनुसार संसार पागल हो गया है। यहाँ सच बोलने वाले को मारने दौड़ते हैं, जबक झूठ बोलने वालों का सम्मान होता है। उन्होंने ऐसे लोगों की आलोचना की है, जो स्नान, पूजा-पाठ और पत्थरों की पूजा करते हैं, लेकन आत्मज्ञान से दूर रहते हैं। वे ऐसे पीर-फकीरों का भी वरोध करते हैं, जो कु रान पढ़कर अहंकार करते हैं। कुछ लोग टोपी, माला, तलक पहनकर तीथ यात्रा करते हैं, लेकन उन्हें आत्मा और परमात्मा का ज्ञान नहीं होता। हंदू राम को और मुसलमान रहीम को मानकर आपस में लड़ते हैं। कबीर कहते हैं क ऐसे झूठे गुरुओं और उनके शष्यों को अंत में पछताना पड़ता है। अंत में वे बताते हैं क ये सब भ्रम हैं। ईश्वर एक ही है और वह सभी मनुष्यों में व्याप्त है।

प्रश्नोत्तर:

1. कबीर की दृष्टि में ईश्वर एक हैं। इसके समर्थन में उन्होंने क्या तर्क दिए हैं?

उत्तर: कबीर के अनुसार ईश्वर एक हैं। संसार में वायु, जल और प्रकाश भी एक ही हैं। जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी से अलग-अलग आकार के घड़े बनाता है, उसी प्रकार ईश्वर भी संसार के सभी जीवों और मनुष्यों की सृष्टि करता है।

2. मानव शरीर का निर्माण किन पंच तत्वों से हुआ हैं?

उत्तर: मानव शरीर का निर्माण निम्नलिखित पंच तत्वों से हुआ हैं– जल, पृथ्वी, पवन, आकाश और अग्नि।

3. जैसे बादी काष्ट ही काटै अगिनि न काटै कोई।

सब घटि अंतरि तँही व्यापक धेरै सरूपै सोई॥

इसके आधार पर बताइए कि कबीर की सृष्टि में ईश्वर का क्या स्वरूप है?

उत्तर: कबीर ने परमात्मा को सृष्टि के कण-कण में माना है। जिस प्रकार बढ़ई लकड़ी काट सकता है, पर उसमें लगी आग को नहीं, उसी प्रकार हृदय में बसे ईश्वर को दूर नहीं किया जा सकता।

4. कबीर ने अपने को दीवाना क्यों कहा हैं?

उत्तर: कबीर ने स्वयं को दीवाना कहा है, क्योंकि वे संसार के मायामोह से दूर रहकर निर्भय होकर ईश्वर की आराधना करते हैं।

5. कबीर ने ऐसा क्यों कहा हैं, कि संसार बौरा गया हैं?

उत्तर: कबीर के अनुसार संसार पागल हो गया है, क्योंकि सच बोलने वालों को मारने दौड़ता है, जबकि झूठ बोलने वालों का बोलबाला है।

6. कबीर ने नियम और धर्म का पालन करने वाले लोगों की किन कमियों की ओर संकेत किया हैं?

उत्तर: कबीर के अनुसार, नियम-धर्म मानने वाले लोग दिखावे के लिए पूजा-पाठ और सुबह स्नान करते हैं। वे ज्ञान का दिखावा करते हैं, लेकिन वास्तव में अज्ञानी होते हैं।

7. अज्ञानी गुरुओं की शरण में जाने पर शिष्यों की क्या गति होती हैं?

उत्तर: अज्ञानी गुरु की शरण में जाने से शिष्य का अंत भी बुरा होता है। ऐसे गुरु अपने ज्ञान का अभिमान करते हैं और उनके साथ शिष्य भी डूबते हैं। अंत में उन्हें पछताना पड़ता है।

8. बाह्याडंबरों की अपेक्षा स्वयं (आत्मा) को पहचानने की बात किन पंक्तियों में कही गई हैं? उन्हें अपने शब्दों में लिखें।

उत्तर: कबीर कहते हैं कि लोग पूजा-पाठ, स्नान, मूर्ति-पूजा, टोपी-माला और तिलक जैसे बाहरी आडंबरों में लगे हैं। वे साखी-सबद और अपनी आत्मा को भूल गए हैं। इसलिए बाहरी आडंबरों के बजाय स्वयं को पहचानना चाहिए।

Class 11 Hindi Chapter 11 This post is useful for students looking for easy Class 11 Hindi Chapter 11 Question Answers, Notes, and Solutions. Here, important questions and answers from the chapter are explained in simple language so that students studying Class 11 Hindi Chapter 11 can easily read, understand, and revise the chapter for their examinations.

Note: If you find any mistakes in this CHAPTER, please let us know or correct them yourself. Thank you.

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top