Class 11 Hindi Chapter 3 ‘अपू के साथ ढाई साल’

Class 11 Hindi Chapter 3 ‘अपू के साथ ढाई साल‘ This post is especially helpful for students searching for Class 11 Hindi Chapter 3Understanding Chapter 3 of the Class 11 Hindi subject and practicing important question answers for the examination are very important. Therefore, here you will find easy-to-understand solutions to various questions from this chapter, helping students prepare effectively for their examinations.

Join us Now

AHSEC Class 11 Hindi Chapter 3 Notes अपू के साथ ढाई साल

Students searching online for Class 11 Hindi MIL Chapter 3 Notes can find chapter-wise question answers and other useful study materials on our website, These resources will help students understand the chapter easily and prepare effectively for their examinations.

Chapter 3 अपू के साथ ढाई साल

गद्य खंड

प्रश्नोत्तर:

1. ‘पथेर पांचाली’ फिल्म को शूटिंग का काम साल तक क्यो चला?

उत्तर: जब ‘पथेर पांचाली’ की शूटिंग शुरू हुई, तब फिल्मकार विज्ञापन कंपनी में नौकरी करते थे। फुर्सत मिलने पर ही शूटिंग होती थी। पैसे की कमी के कारण पैसे जमा होने तक शूटिंग रोकनी पड़ती थी।

2. अब अगर हम उस जगह बाकी आधे सीन की शटिग करते, तो पहले आधे सीन के साथ उसका मेल कैसे बैठता? उसमें से कटिन्युइटी, नदारद हो जाती है- इस कथन के पीछे क्या भाप हैं?

उत्तर: एक बार कलकत्ता से सत्तर मील दूर पालसिट गाँव में अपु और दुर्गा के रेलगाड़ी देखने वाले दृश्य की शूटिंग होनी थी। काशफूलों से भरे मैदान में इस बड़े दृश्य की शूटिंग के लिए दो दिन चाहिए थे। पहले दिन जगद्धात्री पूजा के कारण आधी शूटिंग हुई। सात दिन बाद वहाँ जाने पर जानवरों ने सारे काशफूल खा लिए थे। इसलिए बाकी शूटिंग पहले दृश्य से मेल नहीं खाती और उसकी निरंतरता टूट जाती।

3. किन दो दृश्यो में दर्शक यह पहचान नही पाते कि उनकी शुटिंग में व तरकीब अपनाई गई है?

उत्तर: भुलो कुत्ते वाले दृश्य में अपु की माँ उसे भात खिला रही थी, लेकिन उसका ध्यान तीर-कमान पर था। माँ उसके पीछे जाते हुए सारा भात भुलो को खिला देती है। शूटिंग पूरी होने से पहले भुलो की मृत्यु हो गई, इसलिए उसके जैसे दिखने वाले दूसरे कुत्ते को लिया गया।

इसी तरह, मिठाईवाले श्रीनिवास की फिल्म पूरी होने से पहले मृत्यु हो गई, तो उनके जैसे दिखने वाले दूसरे व्यक्ति को उनकी जगह लिया गया।

4. ‘भूलो’ की जगह दुसरा कुत्ता क्यो लाया गया? उसने फिल्म के किस दृश को पूरा किया?

उत्तर: ‘पथेर पांचाली’ में अपू की माँ सर्वजया उसे भात खिला रही थी, लेकिन अपू का ध्यान तीर-कमान पर था। भूलो कुत्ता भी थाली के भात के पीछे जाता है। सूरज ढलने और पैसे खत्म होने से शूटिंग रोकनी पड़ी। छह महीने बाद भूलो की मृत्यु हो चुकी थी, इसलिए उसका दृश्य पूरा करने के लिए उसके जैसा दिखने वाला दूसरा कुत्ता लिया गया।

5. फिल्म में श्रीनिवास की क्या भूमिका थी और उनसे जुड़े बाकी दृश्यो के उनके गुजर जाने के बाद किस प्रकार फिल्माया गया?

उत्तर: फिल्म में श्रीनिवास एक मिठाईवाले की भूमिका निभा रहे थे। फिल्म पूरी होने से पहले उनकी मृत्यु हो गई। इसलिए उनके स्थान पर शरीर से श्रीनिवास जैसे दिखने वाले दूसरे व्यक्ति को लेकर शूटिंग पूरी की गई।

6. बारिश का दृश्य चित्रित करने में क्या मुश्किल आई और उसका समाधान किस प्रकार हुआ?

उत्तर: बारिश के दृश्य की शूटिंग में पैसे की कमी से देरी हुई। अक्टूबर में फिल्मकार अपु-दुर्गा और तकनीशियनों के साथ रोज देहात जाते थे। एक दिन तेज बारिश में दोनों बच्चे भीगकर ठंड से काँपने लगे, तो उन्हें दूध में थोड़ी ब्रांडी मिलाकर पिलाई गई।

7. किसी फिल्म की शूटिगं करते समय फिल्मकार को जिन समस्याओं का सामना पड़ता है, उन्हें सूचीबद्ध कीजिए।

उत्तर: फिल्म की शूटिंग में फिल्मकार को निम्न समस्याएँ आती हैं:

(क) पात्रों के लिए उपयुक्त कलाकार जुटाना।

(ख) पैसों की कमी से शूटिंग रोकनी पड़ती है।

(ग) एक दिन में शूटिंग पूरी न होने या बारिश के इंतजार में देरी होती है।

(घ) किसी कलाकार की मृत्यु होने पर उसके बदले दूसरा कलाकार लेना पड़ता है।

अति संक्षेप प्रश्न:

1. ‘पथेर पांचाली’ फिल्म की शूटिंग कितने सालो तक चली।

उत्तर: ढाइ साल तक चला।

2. फिल्मकार किस कम्पनी में काम करते थे।

उत्तर: फिल्मकार विज्ञापन कम्पनी में काम करते थे।

3. ‘अपू’ की भुमिका कौन निभाता है?

उत्तर: अपू की भूमिका सुबीर बनर्जी निभाता है।

4. ‘पथेर पांचाली’ फिल्म में अपू की माँ का नाम क्या है?

उत्तर: सर्वजया।

5. ‘भूलो’ कौन है?

उत्तर: पथेर पांचाली फिल्म मे भूलो अपू और दुर्गा का पालतु कुत्ता है।

6. श्रीनिवास पथेर पाचाली फिल्म मे क्या भूमिका निभा रहे हैं?

उत्तर: पथेर पाचाली फिल्म मे श्रीनिवास मिठाईवाले की भूमिका निभा रहे है।

7. भूपेन बाबु कौन है?

उत्तर: भुपेन बाबु साउड़ रिकार्डिस्ट भूपेन बाबू है।

8. भूपेन बाबु क्यों सहम जाते हैं?

उत्तर: भूपेन बाबू जिस कमरे में बैठे साउडं का काम देख रहे थे उसी कमरे की खिड़की से साँप उतरते देखवे सहम गये।

Class 11 Hindi Chapter 3 This post is useful for students looking for easy Class 11 Hindi Chapter 3 Question Answers, Notes, and Solutions. Here, important questions and answers from the chapter are explained in simple language so that students studying Class 11 Hindi Chapter 3 can easily read, understand, and revise the chapter for their examinations.

Note: If you find any mistakes in this CHAPTER, please let us know or correct them yourself. Thank you.

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top