Class 11 Hindi Chapter 4 ‘विदाई-संभाषण’

Class 11 Hindi Chapter 4 ‘विदाई-संभाषण‘ This post is especially helpful for students searching for Class 11 Hindi Chapter 4 Understanding Chapter 4 of the Class 11 Hindi subject and practicing important question answers for the examination are very important. Therefore, here you will find easy-to-understand solutions to various questions from this chapter, helping students prepare effectively for their examinations.

Join us Now

AHSEC Class 11 Hindi Chapter 4 Notes नमक का दारोगा

Students searching online for Class 11 Hindi MIL Chapter 4 Notes can find chapter-wise question answers and other useful study materials on our website, These resources will help students understand the chapter easily and prepare effectively for their examinations.

Chapter 4 विदाई-संभाषण

गद्य खंड

प्रश्नोत्तर:

1. शिवशंभ की दो गायों की कहानी के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहता है?

उत्तर: शिवशंभु की दो गायों के उदाहरण से भारतीयों की उदार और करुण प्रवृत्ति दिखाई गई है। एक बलवान और दूसरी कमजोर गाय थी। बलवान गाय कमजोर को सींग मारती थी। जब बलवान गाय पुरोहित को दे दी गई, तो कमजोर गाय भी दुखी होकर चारा नहीं खा सकी।

2. आठ करोड़ प्रजा गिड़गिड़ाकर विच्छेद ने करने की प्रार्थना पर आपने जाश भी ध्यान नहीं दिया- यहाँ किस ऐतिहासिक घटना की ओर संकेत किया गया।

उत्तर: यहाँ लेखक ने 16 अक्टूबर 1905 के बंग-भंग का उल्लेख किया है। लॉर्ड कर्जन भारतीयों में फूट डालकर उनकी शक्ति कम करना चाहता था। इसलिए उसने बंगाल को दो भागों में बाँट दिया और आठ करोड़ लोगों की प्रार्थना पर भी ध्यान नहीं दिया।

3. कर्जन को इस्तीफ़ा क्यों देना पड़ गया?

उत्तर: लॉर्ड कर्जन के इच्छित पद पर फौजी अफसर की नियुक्ति न होने पर उन्होंने गुस्से में इस्तीफा दे दिया, जो मंजूर हो गया।

4. बिचारिए तो, क्या शान आपकी इस देश में थी और अब क्या हो गई। कितने ऊँचे होकर आप कितने नीचे गिरे। आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: लेखक कर्जन से कहते हैं कि देश में उन्हें बहुत शान और सम्मान मिला, जो अलाउद्दीन और अबुलहसन ने भी नहीं देखा होगा। फिर भी उन्होंने अशांति फैलाकर न स्वयं सुख पाया, न प्रजा को सुखी रखा और अंत में ऊँचे पद से गिर पड़े।

5. आपके और यहाँ के निवासियों के बीच कोई तीसरी शक्ति भी हैं- यहाँ तीसरी शक्ति किसे कहा गया हैं?

उत्तर: यहाँ तीसरी शक्ति ईश्वर को कहा गया है। संसार में हर चीज का अंत निश्चित है। कर्जन ने अपने शासन में बहुत अशांति फैलाई, इसलिए उसका अंत जरूरी था। लेकिन इतनी जल्दी अंत होगा, यह न कर्जन ने सोचा था, न देशवासियों ने। इसलिए लेखक इसे ईश्वर की शक्ति मानते हैं, जिस पर किसी का वश नहीं है।

लघू प्रश्न:

1. ‘विदाई-संभाषण’ के लेखक कौन हैं?

उत्तर: विदाई संभाषण के लेखक बालमुकुंद गुप्त है।

2. ‘विदाई संभाषण’ कहाँ से ली गई हैं?

उत्तर: विदाई संभाषण ‘शिवशंभु के चिद्रे’ का एक अंश हैं।

3. वायसराय कर्जन का शासनकाल कब से कब तक था?

उत्तर: उनका शासनकाल सन् 1899-1904 एवं 1904-1905 तक था।

4. प्रस्तुत पाठ में लेखक का उद्देश्य क्या हैं?

उत्तर: लेखक ने इस पाठ में भारतीयों की बेबसी, दुःख एवं लाचारी को व्यंग्यात्मक ढंग से लार्ड कर्जन की लाचारी से जोड़ने की कोशिश की है।

5. शिवशंभु के दो गायों का उल्लेख लेखक ने क्यों किया है?

उत्तर: लेखक ने शिवशंभु के दो गायों के माध्यम से यह दिखाया है कि इस देश के पुश-पक्षी भी बिछड़ने के समय भी उदास होते हैं।

6. लार्ड कर्जन को क्यों इस्तीफ़ा देना पड़ा?

उत्तर: लार्ड कर्जन कौंसिल में मनपसंद अंग्रेज सदस्य नियुक्त न कर पाये और क्रोधित होकर इस्तीफ़ा दे दिया।

व्याख्या:

1. बिछड़न-समय बड़ा करुणोत्पादक होता है। आपको बिछड़ते देखकर आज हृदय में बड़ा दुःख है।

उत्तर: प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ आरोह पाठ्यपुस्तक के ‘विदाई संभाषण’ पाठ से ली गई हैं। इसके लेखक बालमुकुंद गुप्त हैं।

संदर्भ: यहाँ लेखक ने कर्जन के शासन में भारतीयों की स्थिति बताई है।

व्याख्या: लेखक कहते हैं कि विदाई का समय दुखद होता है। इस समय मित्र और शत्रु, दोनों के मन में कोमल भावनाएँ उत्पन्न होती हैं। कर्जन ने भारतीयों का शोषण किया, फिर भी उसकी विदाई के समय प्रजा के मन में खुशी के बजाय दुख उत्पन्न हुआ।

2. क्या आँख बंद करके मनमाने हुक्म चलाना और किसी की कुछ न सुनने का नाम ही शासन है? क्या प्रजा की बात पर कभी कान न देना और उसको दबाकर उसकी मर्जी के विरुद्ध जिद्द से सब काम किए चले जाना ही शासन कहलाता है?

उत्तर: संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियों में लॉर्ड कर्जन की मनमानी शासन व्यवस्था का वर्णन है।

व्याख्या: लेखक कर्जन की आलोचना करते हुए कहते हैं कि उसने भारत को सुधारने की योजनाएँ बनाईं, लेकिन प्रजा के प्रति अपने कर्तव्य पूरे नहीं किए। उसने हमेशा मनमाना शासन किया। इसलिए लेखक पूछते हैं कि क्या प्रजा की बात न सुनना और उसकी इच्छा के विरुद्ध काम करना ही शासन है।

Class 11 Hindi Chapter 4 This post is useful for students looking for easy Class 11 Hindi Chapter 4 Question Answers, Notes, and Solutions. Here, important questions and answers from the chapter are explained in simple language so that students studying Class 11 Hindi Chapter 4 can easily read, understand, and revise the chapter for their examinations.

Note: If you find any mistakes in this CHAPTER, please let us know or correct them yourself. Thank you.

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top