Class 11 Hindi Chapter 5 ‘गलता लोहा’

Class 11 Hindi Chapter 5 ‘गलता लोहा‘ This post is especially helpful for students searching for Class 11 Hindi Chapter 5 Understanding Chapter 5 of the Class 11 Hindi subject and practicing important question answers for the examination are very important. Therefore, here you will find easy-to-understand solutions to various questions from this chapter, helping students prepare effectively for their examinations.

Join us Now

AHSEC Class 11 Hindi Chapter 5 Notes गलता लोहा

Students searching online for Class 11 Hindi MIL Chapter 5 Notes can find chapter-wise question answers and other useful study materials on our website, These resources will help students understand the chapter easily and prepare effectively for their examinations.

Chapter 5 गलता लोहा

गद्य खंड

प्रश्नोत्तर:

1. कहानी के उस प्रसंग का उल्लेख करें, जिसमें किताबों की विद्या और धन चलाने की विद्या का जिक्र आया है।

उत्तरः धनराम मंदबुद्धि था, इसलिए पहाड़ा नहीं सुना पाया और मास्टर जी उस पर क्रोधित हुए। आर्थिक तंगी के कारण उसके पिता उसे पढ़ा नहीं सके। इसलिए बचपन से ही उसे धौंकनी फूँकने, सान लगाने और धीरे-धीरे हथौड़ा चलाने का काम सिखाने लगे।

2. धनराम मोहन को अपना प्रतिद्वंद्वी क्यों नहीं समझता था?

उत्तर: धनराम उन छात्रों में था, जो मोहन से कई बार बेंत खाते या कान खिंचवाते थे। थोड़ी ईर्ष्या के बावजूद वह मोहन का आदर करता था। जातिगत हीनता के कारण उसने कभी मोहन को प्रतिद्वंद्वी नहीं माना, बल्कि इसे उसका अधिकार समझा।

3. धनराम को मोहन के किस व्यवहार पर आश्चर्य होता हैं और क्यों?

उत्तर: धनराम को मोहन की कारीगरी से अधिक एक पुरोहित खानदान के युवक का भट्ठी पर काम करना आश्चर्यजनक लगा। ब्राह्मणों का शिल्पकार टोले में उठना-बैठना तो दूर, वहाँ बैठना भी मर्यादा के विरुद्ध माना जाता था।

4. मोहन के लखनऊ आने के बाद के समय को लेखक न उसके जीवन का एक नया अध्याय क्यों कहा है?

उत्तर: मोहन का लखनऊ आना उसके जीवन का नया अध्याय था, जहाँ उसे कटु अनुभव हुए। वह पढ़-लिखकर बड़ा आदमी बनने के सपने से गया था, लेकिन रमेश के घर उसकी स्थिति घरेलू नौकर जैसी थी।

5. मास्टर त्रिलोक सिंह के किस कथन को लेखक ने जबान के चाबुक कहा है, और क्यों?

उत्तर: धनराम तेरह का पहाड़ा नहीं सुना पाया, तो मास्टर त्रिलोचन सिंह ने कहा कि उसके दिमाग में लोहा भरा है। लेखक ने इस कथन को चाबुक कहा है, क्योंकि शिक्षक का अपने छात्र से ऐसा कहना अनुचित था।

6. (1) बिरादगी का यहीं सहारा होता हैं।

कहती का यह वाक्य–

(क) किसने किससे कहा?

उत्तर: वंशीधर ने रमेश से कहा।

(ख) किस प्रसंग से कहा?

उत्तर: जब रमेश मोहन को पढ़ाई पूरी करने के लिए उसके साथ लखनऊ भेजने की बात कहता हैं।

(ग) किस आशय से कहा?

उत्तर: एक वृद्ध तथा निर्धन पिता के लिए यह एक बहुत बड़ी बात थी कि उनके बेटे को कोई अपने पास रखकर उसे पढ़ने की सुविधा प्रदान कराये।

(घ) क्या कहानी में यह आशय स्पष्ट हुआ हैं?

उत्तर: इस कहानी में यह आशय स्पष्ट नहीं हुआ क्योंकि रमेश के घर जाकर उसकी स्थिति घरेलू नौकर जैसा हो जाता है। उसकी पढ़ाई पूरी नहीं होती। यहाँ तक रमेश उसे अपना भाई बिरादरी बतलाना सम्मान के विरूद्ध समझता था।

(2) उसकी आँखों में एक सर्जन की चमक थी -कहानीका यह वाक्य

(क) किसके लिए कहा गया है?

उत्तर: यह वाक्य धनराम के लिए कहा गया है।

(ख) किस प्रसंग में कहा गया है?

उत्तर: धनराम जब मोहन की कारीगरी देखता हैं। पुरोहित खानदार का होते हुए भी भट्टी पर बैठकर लोहे को गोल करते देख धनराम की आँखों में सर्जन की चमक थी।

(ग) यह पात्र-विशेष के किन चारित्रिक पहलुओं को उजागर करता है?

उत्तर: धनराम उन लोगों में था, जिसे एक ब्राह्मण युवक का इस तरह का काम काम करना आश्चर्य में डाल देता था। इसलिए मोहन को लोहा गोल करते देख धनराम शंकित दृष्टि से इधर-उधर देखने लगता हैं।

लघु प्रश्न:

1. कहानी के लेखक कौन है?

उत्तर: कहानी के लेखक त्रिलोचन है।

2. मोहन के पिता का नाम क्या है?

उत्तर: मोहन के पिता का नाम वंशीधर है।

3. त्रिलोचन सिंह कौन हैं?

उत्तर: त्रिलोचन सिंह मोहन के स्कूल के मास्टर है।

4. मोहन त्रिलोक सिंह का चहेता शिष्य क्यों था?

उत्तर: मोहन कुशाग्र बुद्धि का बालक होने के साथ-साथ गायन में भी बेजोड़ था। इसलिए वह त्रिलोक सिंह का चहेता शिष्य था।

5. धनराम के पिता का नाम क्या था?

उत्तर: धनराम के पिता का नाम गंगाराम था।

6. धनराम के पिता क्या काम करते थे?

उत्तर: धनराम के पिता लुहार का काम करते थे।

7. मोहन लखनऊ क्यों जाता है?

उत्तर: मोहन अपनी पढ़ाई पूरी करने लखनऊ जाता है।

8. त्रिलोक सिंह मोहन के विषय में क्या भविष्यवाणी की थी?

उत्तर: मास्टर जी ने यह भविष्य वाणी किया था कि मोहन बड़ा आदमी बनकर स्कूल का और उनका नाम ऊँचा करेगा।

व्याख्या:

1. तेरे दिमाग में तो लोहा भरा है रे! विद्या का ताप कहाँ लगेगा इसमें?

उत्तर: प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ आरोह की ‘गलता लोहा’ कहानी से ली गई हैं। इसके लेखक त्रिलोचन हैं।

संदर्भ: यहाँ लेखक ने समाज में फैले जातिगत भेदभाव को दिखाया है।

व्याख्या: धनराम तेरह का पहाड़ा नहीं सुना पाया, इसलिए मास्टर जी नाराज हुए। वह मोहन जितना बुद्धिमान नहीं था। आर्थिक तंगी के कारण उसे बचपन से ही लोहे का काम सीखना पड़ा, जिससे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाया। इसलिए मास्टर जी ने कहा कि उसके दिमाग में लोहा भरा है और उसमें विद्या का ताप कहाँ लगेगा।

2. उसकी आँखों में एक सर्जक की चमक थी जिसमें न स्पर्धा थी और न ही किसी प्रकार की हार-जीत का भाव।

उत्तर: प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ आरोह की ‘गलता लोहा’ कहानी से ली गई हैं। इसके लेखक त्रिलोचन हैं।

संदर्भ: यहाँ मोहन को काम करते देखकर धनराम की प्रतिक्रिया बताई गई है।

व्याख्या: धनराम को मोहन की कारीगरी से अधिक एक पुरोहित खानदान के युवक का यह काम करना आश्चर्यजनक लगा। वह इधर-उधर देखने लगा। उसकी आँखों में सर्जक जैसी चमक थी, लेकिन न स्पर्धा थी, न हार-जीत की भावना।Class 11 Hindi Chapter 5 This post is useful for students looking for easy Class 11 Hindi Chapter 5 Question Answers, Notes, and Solutions. Here, important questions and answers from the chapter are explained in simple language so that students studying Class 11 Hindi Chapter 5 can easily read, understand, and revise the chapter for their examinations.

Note: If you find any mistakes in this CHAPTER, please let us know or correct them yourself. Thank you.

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Scroll to Top