Class 11 Hindi Chapter 14 ‘वे आँखें‘ This post is especially helpful for students searching for Class 11 Hindi Chapter 14 Understanding Chapter 14 of the Class 11 Hindi subject and practicing important question answers for the examination are very important. Therefore, here you will find easy-to-understand solutions to various questions from this chapter, helping students prepare effectively for their examinations.
AHSEC Class 11 Hindi Chapter 14 Notes वे आँखें
Students searching online for Class 11 Hindi MIL Chapter 14 Notes can find chapter-wise question answers and other useful study materials on our website, These resources will help students understand the chapter easily and prepare effectively for their examinations.
Chapter 14 वे आँखें
काव्य खंड
(1) अंधकार की गुहा सरीखी
उन आँखों से डरता है मन,
भरा दुर तक उनमें दारुण
दैन्य दुख का नीरव रोदन!
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों हमारी पाठ्य पुस्तक ‘आरोह’ की ‘दो आखें’ कवता से ली गई हैं।
व्याख्या: इसमें कव ने वकास की वरोधाभासी सोच पर प्रहार कया है। शोषत किसाों का जीवन कव को दुखी करता है। स्वतंत्र भारत में भी किसाों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दया गया। कव को किसानों की आँखें अंधकार की गुफा जैसी लगती हैं। उनमें कठोरता के साथ-साथ दुख का मौन क्रंदन छपा हुआ है।
(2) वह स्वाधीन किसा रहा,
अभमान भरा आँखों में इसका,
छोड़ उसे मँझधार आज
संसार कगार सदृश बह खिसका!
उत्तर: इसमें कव ने शोषत किसाों के जीवन के प्रत दुख व्यक्त कया है।
व्याख्या: कव कहते हैं क स्वतंत्र भारत में किसा भी स्वतंत्र हैं और उनकी आँखों में अभमान है। किसा पूरे संसार के लए अनाज पैदा करता है, फर भी संसार उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ गया है। उसकी दयनीय स्थित की चंता आज कसी को नहीं है।
(3) लहराते वे खेत दृगों में
हुआ बेदखल वह अब जिनसे,
हँसती थी उसके जीवन की
हरियाली जिनके तृन-तृन से!
उत्तर: कवि ने किसानों की खराब एवं दुखद स्थिति को देखकर अपनी पीड़ा प्रकट की है।
व्याख्या: जिन खेतों में कभी किसानों की मेहनत से फसलें लहलहाती थीं, आज उन्हीं खेतों पर उनका अधिकार नहीं रहा। किसानों के लिए खेती ही आजीविका का मुख्य साधन थी। खेतों में उगने वाली प्रत्येक फसल उनके जीवन में खुशहाली और प्रसन्नता लेकर आती थी। दूसरे शब्दों में, फसलों की हरियाली ही किसानों के सुख, समृद्धि और आनंद का प्रतीक थी।
(4) आँखो ही में घूमा करता
वह उसकी आँखों का तारा,
कारकुनों की लाठी से जो
गया जवानी ही में मारा !
उत्तर: कवि ने किसानों की दयनीय स्थिति का वर्णन किया है।
व्याख्या: कवि कहते हैं कि जो किसान पूरे समाज के लिए अन्न पैदा करता है, आज उसी किसान का जीवन अत्यंत कष्टपूर्ण है। जिन लहलहाते खेतों को किसान अपनी आँखों का तारा समझते थे, वे खेत आज भी उनकी आँखों के सामने घूमते रहते हैं। किसानों की आर्थिक दशा बेहद खराब है। इसके साथ ही जमींदारों के लगातार शोषण और अत्याचार ने उन्हें समय से पहले ही बूढ़ा बना दिया है।
(5) बिका दिया घर द्वार,
महाजन ने न ब्याज की कौड़ी छोड़ी,
रह-रह आँखों में चुभती वह
कुर्क हुई बरधों की जोड़ी!
व्याख्या: किसानों की आर्थिक दशा बहुत ही दयनीय होती है। अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्हें महाजनों से कर्ज लेना पड़ता है। कर्ज चुकाने के लिए कई बार उन्हें अपना घर-बार तक बेचना पड़ जाता है। महाजन भी किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनका शोषण करते हैं और ब्याज की रकम में किसी प्रकार की छूट नहीं देते। समय के साथ कर्ज और ब्याज का बोझ इतना बढ़ जाता है कि किसानों को कर्ज चुकाने के लिए अपने बैलों की जोड़ी तक बेचनी पड़ती है। अपने प्रिय बैलों की जोड़ी को खोने का दुख उन्हें बार-बार याद आता रहता है।
(6) उजरी उसके सिवा किसे कब
पास दुहाने आने देती?
अह, आँखों में नाचा करती
उजड़ गई जो सुख की खेती!
व्याख्या: उजरी गाय अपने मालिक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को अपने पास आने तक नहीं देती। इसी तरह किसानों का भी अपने खेतों और फसलों से गहरा लगाव होता है। लेकिन आज उनकी खेती उनसे छिन गई है। अब किसानों की आँखों के सामने केवल उनकी पुरानी लहलहाती और हरी-भरी फसलों की यादें ही घूमती रहती हैं।
(7) बिना दवा दर्पन के घरनी
स्वरग चली, -आँखें आती भर,
देख-रेख के बिना दुधमुँही
बिटिया दो दिन बाद मर गई!
उत्तर: कवि ने किसानों की अत्यंत खराब आर्थिक स्थिति को उजागर किया है।
व्याख्या: कवि बताते हैं कि किसानों की आर्थिक हालत इतनी कमजोर है कि उनके पास बीमार होने पर दवाइयाँ खरीदने तक के पैसे नहीं होते। इसी कारण उचित इलाज न मिलने से किसान की पत्नी की मृत्यु हो जाती है। इस दुखद घटना से मन अत्यंत व्यथित हो उठता है। पत्नी की मृत्यु के बाद देखभाल करने वाला कोई नहीं रहता, जिसके कारण उनकी केवल दो दिन की नवजात बेटी भी जीवित नहीं रह पाती।
(8) घर में विधवा रही पतोहू,
लछमी थी, यद्यपि पति घातिन,
पकड़ मँगाया कोतवाल ने,
डुब कुएँ मे मरी एक दिन!
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने आर्थिक संकट और शोषण के जाल में फँसे किसानों के व्यक्तिगत तथा पारिवारिक दुखों को व्यक्त किया है।
व्याख्या: कवि कहते हैं कि किसान के परिवार में अब केवल उसकी विधवा बहू ही बची है। भले ही वह अपने पति की मृत्यु के कारण विधवा हो गई थी, फिर भी वह परिवार के लिए लक्ष्मी के समान थी। लेकिन कोतवाल द्वारा किए गए लगातार अत्याचार और शोषण से उसका जीवन भी दुखों से भर गया।
अंतः इन परिस्थितियों से परेशान होकर वह कुएँ में डूबकर अपनी जान देने के लिए मजबूर हो गई।
(9) खैर, पैर की जूती, जोरु
न सही एक, दूसरी आती,
पर जवान लड़के की सुध कर
साँप लोटते, फटती छाती!
उत्तर: कवि ने किसान के व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में आने वाली दुखद परिस्थितियों का वर्णन किया है।
व्याख्या: कवि कहते हैं कि किसान के घर का जवान बेटा अपनी पत्नी को उचित सम्मान नहीं देता और उसे पैरों की जूती समझता है। एक पत्नी के साथ जीवन बिताने के बजाय वह दूसरी स्त्री को घर ले आता है। पिता अपने जवान बेटे के व्यवहार को देखकर भी कुछ नहीं कह पाता और सब कुछ चुपचाप सहन करता रहता है। लेकिन बेटे का ऐसा आचरण देखकर पिता मन ही मन अत्यंत दुखी होता है और उसका हृदय पीड़ा से भर उठता है।
(10) पिछले सुख की स्मृति आँखों में
क्षण फर एक चमक है लाती,
तुरत शुन्य में गड़ वह चितवन
तीखी नोक सदृश बन जाती।
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने किसानों की दयनीय स्थिति और उनके दुखद जीवन का चित्रण किया है।
व्याख्या: किसान अपने बीते हुए जीवन के सुखद दिनों को याद कर रहा है। पुराने दिनों की अच्छी यादें मन में आते ही उसकी आँखों में कुछ पल के लिए चमक दिखाई देने लगती है। लेकिन यह खुशी अधिक समय तक नहीं टिकती। थोड़ी ही देर में वे सुखद यादें समाप्त होकर उसके मन में गहरी पीड़ा उत्पन्न करने लगती हैं। इस प्रकार, अतीत की अच्छी स्मृतियाँ भी वर्तमान की दुखद परिस्थितियों के कारण उसके लिए कष्ट का कारण बन जाती हैं।
प्रश्नोत्तर:
1. “अंधकार की गुहा सरीखी। उन आँखों से डरता है मन।”
(क) आमतौर पर हमें डर किन बातों से लगता है?
उत्तर: अंधकार की गुहा समान किसानों की आँखों से डर लगता है।
(ख) उन आँखों से किसकी ओर संकेत किया गया है?
उत्तर: उन आँखों से किसानों की ओर संकेत किया गया है।
(ग) कवि को उन आँखों से डर क्यों लगता हैं?
उत्तर: कवि को उन आँखों से डर लगता है, क्योंकि उन आँखों में कठोरता भरा हुआ है। दुख का नीरव रोदन भरा हुआ है।
(घ) डरते हुए भी कवि ने उस किसान की आँखों की पीड़ा का वर्णन क्यों किया हैं?
उत्तर: कवि किसानों की आँखों की पीड़ा से दुखी हैं। युगों से शोषित किसानों के दुःख और उनकी पीड़ा का वर्णन करते हैं।
(ङ) यदि कवि इन आँखों से नहीं डरता क्या तब भी वह कविता लिखता?
उत्तर: कवि किसानों की दयनीय स्थिति और उनके शोषण से दुखी हैं। किसानों की पीड़ा से आहत होकर ही उन्होंने यह कविता लिखी है।
2. कविता में किसान की पीड़ा के लिए किन्हें जिम्मेदार बताया गया है?
उत्तर: कवि ने किसानों की पीड़ा के लिए समाज व्यवस्था को जिम्मेदार बताया है। जमींदार और महाजन किसानों का शोषण करते हैं। स्वतंत्र भारत में भी उन्हें उचित मूल्य नहीं मिलता, इसलिए कर्ज लेकर जीवन बिताना पड़ता है और घर, गाय आदि गिरवी रखने पड़ते हैं।
3. पिछले सुख की स्मृति आँखों में क्षणभर एक चमक है लाती- इसमें किसान के किन पिछले सुखों की और संकेत किया गया है?
उत्तर: किसान अपने स्वतंत्र जीवन की याद करता है, जब उसकी आँखों में अभिमान था। लहराते खेतों और फसलों से उसके जीवन में खुशहाली छाई रहती थी।
4. संदर्भ सहित आशय स्पष्ट करें–
(क) उजरी उसके सिवा किसे कब
पास दुहाने आने देती?
उत्तर: कवि के अनुसार, किसान की उजली गाय उससे बहुत लगाव रखती है और किसान के अलावा किसी को दूध दुहने नहीं देती।
(ख) घर में विधवा रही पतोहू
लक्ष्मी थी, यद्यपि पति धातिन,
उत्तर: संदर्भ: कवि ने किसानों की दयनीय हालत का वर्णन किया है।
व्याख्या: किसान सबको अनाज देता है, फिर भी उसकी आर्थिक स्थिति खराब है। लहराते खेत उसकी आँखों का तारा हैं। जमींदारों के शोषण ने उसे जवानी में ही बूढ़ा बना दिया है।
(ग) “पिछले सुख की स्मृति आखों में
क्षणभर एक चमक हैं लाती,
तुरंत शून्य में गड़ वह चितवन
तीखी नोक सदृश बन जाती।”
उत्तर: संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने किसानों की दयनीय हालत का वर्णन किया है।
व्याख्या: किसान अपने पुराने सुखद पलों को याद करता है, जिससे उसकी आँखों में चमक आ जाती है। लेकिन कुछ ही देर में वे स्मृतियाँ शून्य में विलीन होकर पीड़ादायक बन जाती हैं।
Class 11 Hindi Chapter 14 This post is useful for students looking for easy Class 11 Hindi Chapter 14 Question Answers, Notes, and Solutions. Here, important questions and answers from the chapter are explained in simple language so that students studying Class 11 Hindi Chapter 14 can easily read, understand, and revise the chapter for their examinations.
Note: If you find any mistakes in this CHAPTER, please let us know or correct them yourself. Thank you.
